मेरठ

लोक सभा चुनाव को लेकर स्कूलों में हुर्इ इतने दिन की छुट्टी

जनपद के स्कूलों में नहीं होगा शिक्षण कार्य स्कूल प्रबंधन भी कराएगा चुनाव की तैयारी चुनाव के लिए स्कूली बसें लगार्इ जाएंगी
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2019, 12:11 PM IST
meerut
लोक सभा चुनाव को लेकर स्कूलों में हुर्इ इतने दिन की छुट्टी

मेरठ। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मेरठ जनपद में स्कूलों में पठन-पाठन कार्य की छुट्टी कर दी गर्इ है। जनपद के यूपी बोर्ड, परिषदीय, सीबीएसर्इ आैर आर्इसीएसर्इ से संचालित सभी बोर्ड के स्कूलों में चार दिन पढ़ार्इ नहीं होगी, जबकि लोक सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी के लिए स्कूल खुले रहेंगे।

प्रबंध तंत्र से भी इन तैयारियों में सहयोग देने की अपील की गर्इ है। चार दिन तक इन स्कूलों में छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी अपने नियत समय पर स्कूल जाएंगे। यहां 11 अप्रैल को मतदान होगा। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने जनपद के सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों में चार दिन शिक्षण कार्य बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि कालेज इस दौरान खुले रहेंगे। स्कूलों में कार्यरत शिक्षक आैर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर रहेंगे। इस तरह शनिवार को स्कूल खुलने के बाद रविवार को अवकाश, फिर सोमवार से गुरुवार तक शिक्षण कार्य नहीं होने से बच्चों की पढ़ार्इ शुक्रवार से शुरू हो पाएगी। साथ ही छह अप्रैल को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की परीक्षा छह अप्रैल को है। इसके बाद वहां भी 18 अप्रैल के बाद परीक्षाएं हो सकेंगी, क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही आठ से 18 अप्रैल तक की परीक्षा स्थगित करने के आदेश दे चुका है।

स्कूलों में चार दिन का शिक्षण कार्य बंद रखने की वजह यह है कि जिला प्रशासन को मतदान ड्यूटी के लिए वाहनों के इंतजाम करने में परेशानी आ रही थी। वाहनों की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया। चुनाव में जनपद के अधिकतर स्कूली बसों को भी लगाया जाएगा। इसलिए आठ से 11 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी की गर्इ है।

Updated on:
6 Apr 2019, 12:11 PM IST
Published on: