मेरठ

इस हाइवे पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम, सामने आयी ये वजह

पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जाम में घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन, परेशान रहे यात्री
2 min read
Apr 20, 2019
meerut
मेरठ-बिजनौर हाइवे पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम, इसके पीछे रही ये वजह

मेरठ। मेरठ-बिजनौर मार्ग पर आज सुबह काफी लंबा जाम लग गया। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि आज सुबह मवाना रोड पर सुबह-सुबह हाइवे के बीचों-बीच एक ट्रक खराब हो गया। ओवरलोड होने के कारण ट्रक को हटाया भी नहीं जा सकता था। जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लग गई। लोगाें ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। लेकिन खराब ट्रक का हटाने के लिए क्रेन भी मौके पर पहुंचाने में काफी मुश्किल थी। जिसके चलते जाम की स्थिति एेसी ही बनी रही।

सुबह जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर जाम के चलते कई रोडवेज बसें भी फंसी रही। जिसमें बैठे यात्री भी परेशान हुए। इसके अलावा छोटे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवे का जाम करीब पांच किलोमीटर तक पहुंच गया। दो पहिया वाहन चालक तो किसी तरह से इधर-उधर से अपने वाहनों को निकालकर ले गए। जबकि बड़े वाहनों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। सीओ मवाना यूएन मिश्रा ने बताया कि हाइवे पर एक ओवरलोड ट्रक के खराब होने से जाम के हालात उत्पन्न हुए। उन्होंने बताया कि जाम के कारण मवाना से पहले ही कुछ वाहनों को रोक दिया गया। जबकि मेरठ से आने वाले वाहनों को मेरठ से ही डायवर्ट के लिए निर्देश दिए गए। वहीं जाम में फंसे लोगों ने रोडवेज बस को छोड़ दिया और इसके बाद वे कई किमी पैदल ही चल पड़े। जाम में फंसे ट्रक चालकों ने कहा कि पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए कोई उपाय नहीं किया। इससे जाम के हालात बेकाबू हो गए। कुछ चालकों का कहना था कि इतना लंबा जाम इस हाइवे पर पहली बार लगा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
20 Apr 2019 02:39 pm