मेरठ

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पाटी ने निकाली मेरठ में पदयात्रा, लगाए मोदी सरकार विरोधी नारे

आज मेरठ में आम आदमी पाटी ने मोदी सरकार घोटाला, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने मेरठ में पदयात्रा निकाली। इस दौरान आप ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि पीएम मोदी जनता पर टैक्स का बोझ लादते हैं, मितरो का क़र्ज़ माफ़ करते है। पदयात्रा के दौराना आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार 15 लाख करोड़ का हिसाब दें वरना गद्दी छोड़ दे।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 9:10 PM IST
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पाटी ने निकाली मेरठ में पदयात्रा, लगाए मोदी सरकार विरोधी नारे
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पाटी ने निकाली मेरठ में पदयात्रा, लगाए मोदी सरकार विरोधी नारे

मोदी सरकार पर घोटाला महंगाई और बेरोजगारी के आरोप लगाते हुए आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर , पोस्टर तिरंगा लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पदयात्रा निकाल रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप था मोदी सरकार द्वारा 15 लाख करोड़ की लूट की है। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा की मोदी सरकार ने जनता पर टैक्स लगाकर अपने मित्रों के 10 लाख करोड़ रूपये बैंकों से माफ़ करवा दिए। पांच लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया। दूध, दही, छाछ, आटा, दाल, चावल, गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल जैसी कई दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को महंगा कर जनता पर बोझ डाल दिया। उन्होनें कहा की इसके अलावा मोदी सरकार ने कॉर्पाेरेट टैक्स घटाकर 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत कर दिया जिसका भुगतान जनता कर रही है। मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुँचाने के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया है।


जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा की मोदी सरकार जिस तरह सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है इससे पूंजीपतियों को फायदा पहुँच रहा है और इस घाटे को पूरा करने के लिए जनता के ऊपर अतिरिक्त टैक्स लगाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमज़ोर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की आधुनिक मेटालिक्स लिमिटेड 5371 करोड़ के कर्ज़े में डूबी थी लेकिन 410 करोड़ में इनका समझौता हो गया। अशोक इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड 29524 का कर्ज़ा इन पर था लेकिन 5052 करोड़ रूपये में इनका स्टेलमेंट हो गया। एम् टेक ऑटो लिमिटेड कम्पनी पर 12641 करोड़ का कर्ज़ा था लेकिन इनका सेटेलमेंट 2615 करोड़ रूपये देकर ये भी बरी हो गए, बड़ी संख्या में ऐसी डिफॉल्टर कंपनियों के बारे में बताते हुए कहा की ऐसी कंपनियों का कुल 353655 करोड़ रुपया माफ़ कर दिया गया। क्या ये दुखद और चौंकाने वाले तथ्य नहीं है की आज देश का किसान फसल का दाम न मिलने के कारण आत्महत्या कर रहा है, बेरोज़गार नौकरी न पाने के दुःख में डेप्रेशन में आकर ख़ुदकुशी कर लेता है लेकिन इन लोगों का क्या जो देश का पैसा गबन कर के बैठे हैं और बिना किसी डर के क्यूंकि वो जानते हैं की सरकार उनके साथ है।


पदयात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबा विक्रमजीत सिंह, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी भाटीपुरा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष ओम दत्त त्यागी, शहर विधानसभा अध्यक्ष कैप्टन कपिल शर्मा, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष अनमोल कोरी जी, सरधना विधानसभा अध्यक्ष संजय गुप्ता जी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष मदन सिंह मान जी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष जूही त्यागी जी, प्रदेश की महिला सचिव निरमेश त्यागी आदि लोग शामिल रहे।

Updated on:
28 Aug 2022, 9:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग