मेरठ

भाजपा की जीत के बाद खाने-पीने की चीजें ग्राहकों के लिए कर दी फ्री, देखें वीडियो

भाजपा समर्थकों ने ढोल बजा घर-घर बांटी मिठाई दूध व्यवसायी ने दोपहर तक बिना पैसे लिए दिया सामान रोज के ग्राहकों से आज के रूपये कर दिए माफ

2 min read
May 24, 2019
भाजपा की जीत के बाद खाने-पीने की चीजें ग्राहकों के लिए कर दी फ्री, देखें वीडियो

मेरठ। पार्टी की जीत का समर्थकों पर कितना असर पड़ता है। यह खुद समर्थकों से अधिक कोई नहीं जान सकता। भाजपा समर्थक पार्टी की जीत पर फूले नहीं समा रहे। खुशी भी इतनी कि शुक्रवार की सुबह से ही मिठाइयां बांटी जा रही है। वह भी उस विधानसभा क्षेत्र में जहां से पार्टी को जीत मिली। बता दें कि मेरठ कैंट विधानसभा से ही भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वरना बाकी अन्य विधानसभाओं में तो पार्टी की हालत बहुत खराब रही है।

कैंट विधान सभा से मिली जीत

मेरठ कैंट वैसे भी भाजपा का गढ़ कहा जाता है। कैंट निवासी दुग्ध व्यवसायी और भाजपा समर्थक प्रदीप यादव को जैसे ही भाजपा की जीत का समाचार मिला। उन्होंने अपनी दुकान के आगे ढोल बजवाना शुरू कर दिया। प्रदीप भाजपा की जीत से इतने उत्साहित हुए कि शुक्रवार को उन्होंने अपने सभी ग्राहकों के लिए दुकान का खाने-पीने का सामान फ्री कर दिया।

वार्ड के हर घर में लड्डू बांटे

उनकी खुशी यहीं नहीं समाप्त हुई। वे लड्डू के थाल लेकर निकल लिए और अपने वार्ड चार में हर घर में जाकर लड्डू बांटे। लोगों को भाजपा की जीत की बधाई भी दी। उनके साथ ब्रजमोहन यादव, दिनेश पासी, मुकेश सोनकर, रोहित, नीरज, आशू कन्नौजिया, अजय महरौलिया आदि भी रहे। प्रदीप यादव ने बताया कि आज उनके लिए बहुत खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी ने पिछले पांच साल में काम किया उसका ही नतीजा है कि जनता ने उनको फिर से देश की सत्ता सौंपी है। प्रदीप का कहना है कि काम बोलता है। गठबंधन तो मोदी को हटाने के लिए किया गया था, जो कि कामयाब नहीं हुआ। मोदी आने वाले पांच साल में देश को और तरक्की पर पहुंचाने का काम करेंगे। ऐसी उन्हें उम्मीद ही नहीं विश्वास है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
24 May 2019 06:29 pm
Also Read
View All