मेरठ

Legends League Cricket T-20 : एलएलसीटी-20 के बायकॉट और जांच की उठी मांग पर बोले ये आलराउंडर क्रिकेटर

Legends League Cricket T-20 वैश्विक टी-20 लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने गत शनिवार को दूसरे सत्र को ओमान से भारत स्थानांतरित करने की घोषणा की। लेकिन इस पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को मिल रहे समर्थन पर सीबीआई जांच की लोगों ने मांग की है। इस पर मेरठ निवासी आलराउंडर अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि खेल को किसी भी विवाद से दूर रखना चाहिए। इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2022, 1:38 PM IST
Legends League Cricket T-20 : बायकॉट और जांच की उठी मांग पर बोले आलराउंडर क्रिकेटर
Legends League Cricket T-20 : बायकॉट और जांच की उठी मांग पर बोले आलराउंडर क्रिकेटर

Legends League Cricket T-20 खेल के दिग्गजों के लिए भारत में विशाल प्रशंसक और भारत से प्राप्त पहले सीजन की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2 ने सितंबर 2022 में आगामी सीजन के लिए भारत में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। लेकिन वहीँ भारत में इसके खिलाफ एक मुहीम शुरू हो गई है। गत मंगलवार को ट्वीटर पर #boycott legends league T-20 ट्रेंड कर रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी 20 ‘एलएलसीटी 20’ को मिल रहे समर्थन पर सीबीआई जांच की लोगों ने मांग भी कर डाली है। वहीं इस पूरे मामले में अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रवीण कुमार ने कहा कि खेल को किसी प्रकार के विवाद से दूर रखना चाहिए। खेल को राजनीति या किसी नए विवाद से प्रेरित नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि अगर लोगों को ऐसा लगता है तो उसके बारे में अपनी बात सभी को शालीनता के दायरे में कहने का अधिकार है।


ये हैं मामला
बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी 20 को लेकर यहां तक पहुंची इसकी सीबीआई की सिफारिश न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति ने सिफारिश की है कि लेजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 में सौरव गांगुली की भागीदारी पर सीबीआई और बीसीसीआई को भ्रष्टाचार विरोधी जांच शुरू करनी चाहिए। बीसीसीआई भ्रष्टाचार विरोधी इकाई और केंद्रीय जांच ब्यूरो इस बात पर गौर करें कि भारत के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करने में अपनी भूमिका के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के रुख को देखते हुए भारत की विदेश नीति के खिलाफ भी जाता है।
लोढ़ा समिति की रिपोर्ट के अनुसार, एक बीसीसीआई कार्यालय धारक लाभ के दो कार्यालय नहीं रख सकता है। बीसीसीआई एक ट्रस्ट है इसलिए कोई कार्यालय धारक एक से अधिक पदों पर नहीं हो सकता है। फिर बीसीसीआई अध्यक्ष लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 में भारतीय महाराजा टीम के कप्तान कैसे बन सकते हैं। जहां उन्हें उपस्थिति शुल्क के रूप में करोड़ों रुपये दिए जा रहे हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 का समर्थन करना सीधे तौर पर हितों का टकराव है।


इस पूरे मामले में सीईओ और सह-संस्थापक रमन रहेजा ने बताया कि अगले सीज़न में एक नया प्रारूप और चार नए क्लब शामिल होंगे जो फ्रैंचाइज़ी के स्वामित्व वाली टीमों के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्टिंग सिस्टम के जरिए किया जाएगा। हमने अभी तक किसी भी पाकिस्तानी प्रतिभागी को पूल में नहीं जोड़ा है। हम पूल में खिलाड़ियों को शामिल करने या न करने के बारे में अधिकारियों से सलाह लेने की प्रक्रिया में हैं। ऐसा तभी किया जाएगा जब संबंधित अधिकारियों से आवश्यक वीजा और अनुमोदन प्राप्त हो। अनुमति मिलने पर खिलाड़ी पूल में प्रवेश करेंगे। फिर भी, यह अनिश्चित है कि ये खिलाड़ी भविष्य के अभियान में भाग लेंगे या नहीं।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग