मेरठ

Bigg Boss 16: ‘सलमान खान ने दिया मेरा पूरा साथ, जीवन भर उनकी अहसानमंद’- अर्चना

बिग बॉस सीजन 16 में चौथे नंबर पर रहीं मेरठ की अर्चना गौतम ने सलमान खान की तारीफ की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2023, 11:20 AM IST
Bigg Boss 16: सलमान खान ने दिया मेरा पूरा साथ, जीवन भर उनकी अहसानमंद- अर्चना
मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम पत्रकारों से बातचीत करती हुईं।

बिग बॉस सीजन 16 में मेरठ की अर्चना गौतम चौथे नंबर पर रहीं थीं। मेरठ पहुंची अर्चना गौतम का परिजनों और उनके समर्थकों ने स्वागत किया। अर्चना गौतम ने मेरठ में परतापुर बाईपास स्थित होटल में पत्रकारों से वर्ता की।

अर्चना गौतम ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मेरा पूरा साथ दिया, जिसके लिए मैं जीवन भर उनकी अहसानमंद रहूंगी।

अर्चना गौतम ने कहा कि मैं साढ़े चार महीनों तक बिग बॉस के घर में रहीं। मुझे खाना बनाने का शौक है। जिसका मुझे बहुत फायदा मिला।

उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर के बाहर भी मुझे खाना बनाना पसंद था, जो मेरी पहचान बन गई। जीवन की सफलता के बारे में बात करते हुए अर्चना भावुक हो गईं। कहा कि बेटियों को जिस फील्ड में जाना है, उन्हें जाने दो। बेटियां देश और विदेश में नाम रोशन कर रहीं हैं।

बता दे अर्चना गौतम हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। अर्चना ने बताया कि सक्रिय राजनीति में अभी उन्होंने पूरी तरह से जाने का विचार नहीं किया है।

मौका मिला और जनता ने साथ दिया तो एक बार फिर से लोगों के बीच में रहकर काम करेंगी।

Published on: