मेरठ

भगवान शिव की कांवड़ लाने वाले इस मुस्लिम शख्स को मिली धमकी, सीएम योगी से लगार्इ ये गुहार

हरिद्वार से जल लेकर आया था शख्स
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 5:54 PM IST
up cm yogi
भगवान शिव की कांवड़ लाने वाले इस मुस्लिम शख्स को मिली धमकी, सीएम योगी से लगार्इ ये गुहार

बागपत। हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर कांवड़ लाने वाले बाबू खान की मुश्किले कम होने के नाम नहीं ले रही है। धर्म के ठेकेदारों ने उनको एक बार फिर धमकी दे डाली है।आरोप है कि जमानत पर आए आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने और सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी है।जिससे पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगार्इ है और जल्द ही उनसे मिलने को कहा है।

यहां का रहने वाला है पीड़ित बाबू खान

बागपत जिले का रंछाड गांव उस समय सुर्खियों में आ गया।जब गांव निवासी बाबू खान हरिद्वार से गंगा जल लेकर भगवान का जलाभिषेक किया और हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की।अन्य धर्म के लोगों ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की।लेकिन उनके ही समाज के लोगों को यह नागवार गुजरा, उनके इस कार्य से नाराज उनके समाज के की कुछ लोगों ने बाबूखान को मस्जिद जाने से रोक दिया।आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गर्इ।शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जेल से बाहर आते ही दी धमकी

जमानत पर आने के बाद आरोपियों ने एक बार फिर बाबू खान को धमकी दी है। आरोप है कि बाबू खान को समाजिक बहिष्कार की धमकी दी गयी है। पीड़ित ने बताया कि अरोपियों ने कहा है कि चाहे जितना हंगामा कर ले उनका कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।तेरा सामाजिक बहिष्कार भी होगा और ज्यादा चिल्लाए तो जान से भी जाओगें। समाज के लोगों की इस धमकी से बाबू खान परेशान है और उसने निर्णय लिया है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और इसकी शिकायत करेंगे। उधर एसपी बागपत जयप्रकाश का कहना है कि बाबू खान ने कोई ऐसी शिकायत उनको नहीं की है। अगर ऐसा है तो उनकी सुरक्षा की जायेगी, धमकी देने वालों को किसी भी सूरत में कानून नहीं तोड़ने दिया जायेगा।

Published on: