आज मेरठ में भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम विक्टोरिया पार्क में आयोजित किया जा रहा है। प्रबुद्धजन सम्मेलन काले रंग की जैकेट और शॉल पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है।
मेरठ में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में काले रंग की जैकेट पहनकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रबुद्ध सम्मेलन में काले रंग की जैकेट और शॉल ओढ़कर आए कई लोगों को पुलिस ने वापस लौटा दिया। इससे सम्मेलन स्थल पर कुछ देर के लिए हंगामा खड़ा हो गया। लेकिन भाजपा पदाधिकारियों द्वारा समझाने पर लोग शांत हो गए।
निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन में काले रंग की जैकेट और पहनकर और शॉल ओढकर पहुंचे प्रबुद्धजनों का आरोप था कि इसके लिए पहले से जानकारी देनी थी। इसके बाद भाजपाइयों ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में आने वालों से निवेदन किया कि कोई भी प्रबुद्धजन काले रंग की जैकेट पहनकर या शॉल ओढ़कर सम्मेलन में ना आए।
प्रबुद्धजन सम्मेलन में आए कई भाजपाइयों की काली जैकेट और स्वेटर भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उतरवा लिए। इसके लिए माइक से भी उद्घोषणा की गई कि कोई भी प्रबुद्धजन सम्मेलन में काले रंग की जैकेट, काला कपड़ा, काला स्वेटर या काला शॉल ओढकर नहीं आए।