मेरठ

बैंक के काम निपटा लें, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल, पांच दिन कामकाज रहेगा ठप

10 से 14 अप्रैल तक बैंकों में नहीं होगा काम पहले चरण के मतदान के कारण रहेंगे व्यस्त अधिकांश बैंक शाखाआें में काम रहेगा ठप
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 9:56 AM IST
meerut
बैंक के काम नौ अप्रैल तक निबटा लें, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल, पांच दिन कामकाज रहेगा ठप

मेरठ। बैंक को लेकर आपका कोर्इ काम अटका पड़ा है तो उसे नौ अप्रैल तक निपटाने की कोशिश करें, क्योंकि इसके बाद पांच दिन तक जनपद की अधिकांश बैंक शाखाआें में कामकाज ठप रहेगा। दरअसल, 11 अप्रैल को लोक सभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होना है। इसमें बैंक अफसरों व कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगार्इ गर्इ है। इसके चलते बैंकों में पांच दिन कामकाज नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

लोक सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बैंक अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगार्इ गर्इ है। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अधिकारी व कर्मचारी पोलिंग पार्टियों के तौर पर 10 अप्रैल को रवाना होंगे। फिर बैंक अफसर व कर्मचारी 11 अप्रैल को मतदान में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद चुनाव ड्यूटी के कारण 12 अप्रैल को अधिकतर बैंककर्मी अपनी शाखाआें तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए बैंकों में काम न के बराबर ही होगा। 13 अप्रैल को द्वितीय शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह लोगों को इन पांच दिनों में बैंक के काम कराने में दिक्कतें आएंगी, क्योंकि अधिकतर बैंक स्टाफ की चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

Published on: