मेरठ

Exclusive: तस्वीरों में देखें भुवनेश्वर कर रहे हैं शादी की रस्में पूरी, माता-पिता जमकर लगा रहे ठुमके

bhuvneshwar kumar और nupur nagar की 23 नवंबर को होने वाली है शादी, शादी की रस्मों के लिए भूवी ने छोड़ा 2nd IND VS SL टेस्च मैच
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 7:44 PM IST
bhuvneshwar kumar
bhuvneshwar kumar

मेरठ. भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलकर मेरठ घर लौट आए हैं। उनके यहां बुधवार को भात, महिला संगीत, म्यूजिकल शो आैर डिनर है। ये सारे कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित होटल ब्राॅडवे इन में दोपहर से शुरू हो जाएंगे। भुवनेश्वर की शादी 23 नवंबर को है लिहाजा भूवी को मेेंहदी भी आज ही लगाई जा रही है । इन तस्वीरों मेें आप साफ देेेख सकते है कि भुवी शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। तो वहीं उनके माता-पिता और घरवालें जमकर संगीत में ठुमके लगा रहे हैं।

आपको बतादें कि शादी की वजह से भुवनेश्वर कुमार दूसरा टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। भुवनेश्वर रिश्तेदार, मित्र आैर अन्य लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। भुवनेश्वर की बहन रेखा अघाना का कहना है कि महिला संगीत को यादगार बनाने के लिए कर्इ दिनों से तैयारी चल रही थी। इसमें कोर्इ कसर नहीं छोड़ेंगे। इन कार्यक्रम में भुवनेश्वर की ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल होंगे।

तैयारी पूरी, अब जश्न की बारी

पिछले कर्इ दिनों से भुवनेश्वर की अनुपस्थिति में उनके पिता किरनपाल सिंह भुवनेश्वर-नुपुर की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। नुपुर भी नोएडा में साॅफ्टवेयर इंजीनियर है, तो उनके पिता यशपाल तोमर व भुवनेश्वर के पिता ने दोनों ने एक-साथ मिलकर शादी की तैयारियां की हैं। दोनों के घर गंगानगर में दो गली के फासले पर हैं। भवनेश्वर के पिता पिछले दस दिन से मेरठ, लखनउ, दिल्ली आैर पैतृक गांव लुहारली में शादी के कार्ड देने में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि कार्ड का काम बड़ा होता है, वह उन्होंने निबटा लिया है। अब शादी की रस्मों को निभाने का समय है। उन्होंने बताया कि होटल ब्राॅडवे इन में भात, महिला संगीत आैर डिनर रखा गया है। गुरुवार को सुबह भुवनेश्वर की घुड़चढ़ी होगी आैर यहां से बारात परतापुर बार्इपास के होटल ब्रावुरा में जाएगी। दिन की शादी है आैर शाम को रिशेप्सन होगा। उन्होंने बताया कि शादी व रिशेप्सन में प्रशासनिक व पुलिस अफसर, जनप्रतिनिधि, स्पोटर्स से जुड़े लोग, रिश्तेदार व मित्रगण शामिल होंगे।

होटल ने तैयारी की

बुधवार को होने भात, महिला संगीत व डिनर की होटल ब्राडवे इन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। भुवनेश्वर ने डिनर का मेन्यू तैयार किया है।

एंट्री पास के लिए मारामारी

भुवनेश्वर के फैैंस अपने लोकल ब्वाॅय की शादी में शामिल होने के लिए एंट्री पास लेने के लिए परेशान हैं। संभावना जतार्इ जा रही है कि शादी के आसपास इनका जमावड़ा होगा। इसलिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जबकि भुवनेश्वर ने अपनी शादी के कार्ड के साथ ही एंट्री कार्ड भी दिया है, जिससे भीड़ अंदर न आ सके आैर अव्यवस्था न फैले।

Updated on:
22 Nov 2017, 7:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग