मेरठ

स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार के होम ग्राउंड के कैंपस में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज!

मेरठ के कैलााश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुर्इ जिला समिति की बैठक, 'खेलो इंडिया' के अंतर्गत कर्इ प्रस्तावों को मंजूरी  

3 min read
Apr 19, 2018

मेरठ। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए काॅमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय खेलों को नर्इ संजीवनी मिली है। इसका असर दिखार्इ भी दे रहा है। मेरठ के कैलााश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुर्इ जिला समिति की बैठक हुर्इ, इसमें 'खेलो इंडिया' के अंतर्गत कर्इ प्रस्तावों को मंजूरी दी गर्इ है। इनमें मेरठ जनपद के शूटरों का खास ख्याल रखा गया है। यहां के शूटरों को प्रैक्टिस के लिए दिल्ली की शूटिंग रेंजों में जाना पड़ता था, अब यहीं पर अंतर्राष्ट्र्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनाने की मंजूरी दे दी गर्इ है। यह शूटिंग रेंज भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार के होम ग्राउंड यानि विक्टोरिया पार्क के कैंपस में तैयार की जाएगी। विक्टोरिया पार्क ग्राउंड पर भुवनेश्वर ने क्रिकेट की एबीसी सीखी हैं। समिति की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गर्इ है।

जनपद में बनेंगे कर्इ स्टेडियम

'खेलो इंडिया' के अंतर्गत जिले में कई स्टेडियम एक साथ बनने जा रहे हैं। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां 400 मीटर की सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और फुटबॉल ग्राउंड बनेगा, वही जानी और नालपुर में मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे। इसके अलावा भी कुछ अन्य ब्लॉक स्तर पर मल्टीपर्पज हॉल बनाने के प्रस्ताव पास हो गए।जिलाधिकारी अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में 'खेलो इंडिया' जिला समिति की बैठक हुई। जिसमें शूटिंग के क्षेत्र में मेरठ के बढ़ते कद को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग के लिए एक शूटिंग रेंज बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। समिति में सदस्य के तौर पर उपस्थित ओलंपियन आभा ढिल्लन ने शूटिंग रेंज बनाने का प्रस्ताव दिया। उनके प्रस्ताव पर समिति ने विक्टोरिया पार्क में एक शूटिंग रेंज बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने नौचंदी मेले में शूटिंग रेंज बनाने के लिए जरूरी जमीन को देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह प्रस्ताव समिति को दिया और वहां एक अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं वाले शूटिंग रेंज बनाने में हर संभव मदद की पेशकश की है।

हस्तिनापुर व सरधना में बनेंगे मल्टीपर्पज हॉल

इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने हस्तिनापुर और सरधना में भी एक-एक मल्टीपर्पज हॉल बनाने की पेशकश की है। यह प्रस्ताव भी जिला समिति में पास हो गया है। दोनों जगहों पर मल्टीपर्पज हॉल के लिए जमीन जिला पंचायत की ओर से देने का प्रस्ताव दिया गया है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित रहने के कारण रास्तों पर दौड़ते दिखते हैं। ऐसे में स्टेडियम और मल्टीपर्पज हॉल यदि ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे तो खिलाड़ियों को अधिक लाभ मिलेगा।

विधायक सोमेंद्र तोमर के प्रस्ताव भी हुए पास

खेलो इंडिया जिला समिति में आमंत्रित सदस्य के तौर पर उपस्थित विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने विधानसभा क्षेत्र बहादुरपुर और वेदव्यासपुरी में एमडीए की ओर से बनाए जा रहे स्टेडियम में एक-एक मल्टीपर्पज हॉल बनाने की पेशकश की है। उनका यह प्रस्ताव भी समिति में स्वीकार कर लिया गया है। वेदव्यास पुरी में मल्टीपर्पज हॉल के साथ ही एक स्विमिंग पूल भी बनाए जाने का प्रावधान रखा गया है। उसके साथ एक बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया जाएगा।

ये प्रस्ताव हो चुके तैयार

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक और सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड एवं जानी व लालपुर के मल्टीपर्पज हॉल के प्रस्ताव पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। इनके अलावा अन्य प्रस्ताव जल्द ही तैयार करते हुए इन्हें खेलो इंडिया योजना में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

उदयपुर के निशानेबाजों को मिली अंतरराष्‍ट्र्रीय स्‍तर की सुव‍िधा, डिजिटल शूटिंग रेंज की शुरुआत, एक साथ 20 शूटर्स साध सकते हैं निशाना
Published on:
19 Apr 2018 01:15 pm
Also Read
View All