
मेरठ में बुधवार को भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण, विकास और कारोबारियों की सुरक्षा का भाषण में जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी ने भाषण में प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव का कई बार जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि शहर का विकास स्थानीय निकाय स्तर पर होता है। अगर मेरठ नगर निगम में भाजपा का बोर्ड गठित होता तो मेरठ स्मार्ट सिटी कब का बन गया होता।
इस बार भाजपा को जिताए और मेरठ को स्मार्ट सिटी बनवाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को वोट करें। सीएम योगी ने कहा कि प्रबुद्धजन अपने परिवार और आसपास के लोगों से भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहें। जिससे मेरठ नगर निगम में भाजपा का बोर्ड गठित हो सके। मेरठ नगर निगम में भाजपा का मेयर और पार्षद होंगे तो सरकार से मिले एक—एक पैसे का उपयोग विकास के लिए हो सकेगा।
कारोबारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो मेरठ के कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं। व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सरकार की है। उन्होंने कहा आप लोग निवेश करिए। मुख्यमंत्री का फोकस सुरक्षित माहौल और विकास रहा। मेरठ में बुधवार को भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण, विकास और कारोबारियों की सुरक्षा का भाषण में जिक्र किया।
मुख्यमंत्री योगी ने भाषण में प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव का कई बार जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि शहर का विकास स्थानीय निकाय स्तर पर होता है। अगर मेरठ नगर निगम में भाजपा का बोर्ड गठित होता तो मेरठ स्मार्ट सिटी कब का बन गया होता।