मेरठ

BJP State President Bhupendra Singh Choudhary : मायावती-अखिलेश और जयंत बरसाती मेंढ़क, हमारा गठबंधन जनता से

BJP State President Bhupendra Singh Choudhary भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भूपेन्द्र सिंह चौधरी की ताजपोशी होने के बाद आज पहली बार वो मेरठ पहुंचे। मेरठ पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पहले मवाना गए। जहां पर उन्होंने आरएसएस के सहप्रान्त प्रचारक विनोद के आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाए प्रकट की। बता दें कि आरएसएस के सहप्रान्त प्रचारक विनोद की मां का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। आरएसएस के सहप्रान्त प्रचारक वनोद के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शोक संवेदना व्यक्त की।

2 min read
Aug 27, 2022
BJP State President Bhupendra Singh Choudhary : अखिलेश, जयंत और मायावती बरसाती मेंढ़क,भाजपा का गठबंधन जनता से - भूपेन्द्र सिंह चौधरी

BJP State President Bhupendra Singh Choudhary प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री और नवनियुक्त भाजपा उप्र अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज मेरठ सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन जनता से है। भाजपा को यही गठबंधन 2024 के चुनाव में जीत दिलवाएगा। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए कार्यों पर जनता का विश्वास अब पूरी तरह से जम चुका है। इसी कारण से अब जनता ने अपना गठबंधन भाजपा से कर लिया है। इसलिए हम जनता के आशीर्वाद से हर चुनाव में जीत दर्ज कर रहे हैं।

किसानों के मामले पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि गन्ना मूल्य को लेकर भाजपा सरकार बहुत गंभीर है। सरकार ने चीनी मिलों की क्षमता को बढ़ाया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिले समय से चल रही हैं और जब तक कि किसानों का गन्ना पूरी तरह से मिलों में पहुंच नहीं जाता मिल की चिमनियों से धंुआ उठता रहता है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में चीनी मिलें चलती ही कहां थी। जिससे गन्ना मूल्य भुगतान का दबाव बढ़ता रहता था। किसान आए दिन आंदोलन करता रहता था। चीनी मिलों पर धरने प्रदर्शन होते थे। आज किसान को उसके गन्ने का भुगतान भी मिल रहा है और मिले भी समय से चल रही हैं।


भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बसपा सुप्रीमो मायावती , पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह को लेकर कहा कि यह बरसाती मेंढक हैं। चुनाव के समय बाहर निकलते हैं और उसके बाद जनता के बीच से गायब हो जाते हैं। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव की तैयारी में रहती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद वो बूथ स्तर तक सभी योजनाओं को लेकर जाएंगे। कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने का काम करेंगे। जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।

2019 के चुनाव में पश्चिम उप्र में सात सीटों पर मिली हार के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिससे वहां की जनता को एक-एक कर योजनाओं को समझा कर हार के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा हर हारने वाली सीट की गहराई से समीक्षा करती है और हार के कारणों को जानकर उनकी कमियों को दूर करती है।

Updated on:
28 Aug 2022 08:28 pm
Published on:
27 Aug 2022 08:59 pm
Also Read
View All