मेरठ

सपा और बसपा के बारे में ये क्या कह गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जरा आप भी पढ़िए

सीएम की जनसभा में सभी भाजपा नेताआें ने सपा आैर बसपा पर निकाली भड़ास, किसी ने कहा उल्टी खोपड़ी, तो किसी ने कहा दौलत वाली बेटी
2 min read
• •
Nov 19, 2017
Mahendra Nath Pandey
BJP state president Mahendra Nath Pandey

मेरठ. उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वेस्ट यूपी के दौरे पर थे। मेरठ में रामलीला में हुर्इ जनसभा में उनके आने से पहले सभी भाजपा नेताआें ने पिछली सरकारों के कामों को प्रदेश की बिगड़ी हालत का जिम्मेदार माना आैर योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में परिवर्तन आने की बात कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसका नगर विकास मंत्री तो इतनी उल्टी खोपड़ी का था कि मेयर आैर पार्षदों को काम ही नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि बसपा वाली तो दौलत की बेटी थी, उन्हें नगरों के विकास की कोर्इ चिंता नहीं रही।

वेस्ट यूपी से दिल के तार जुड़े हुए
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री पश्चिम की जनता से दिल से दिल के तार मिलाकर चल रहे हैं, इसलिए जब भी वेस्ट यूपी में खासकर मेरठ का नाम आता है, तो यहां के लिए योजनाआें को फौरन स्वीकृत करते हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी पार्टियां उतरी हैं, लेकिन भाजपा अपने 27 बिन्दु के घोषणा पत्र के साथ उतरी है। इस पर वैसे ही काम किया जाएगा, जैसे लोक सभा आैर विधान सभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में नगर के लोगों ने जिन परेशानियों को झेला है, आपको जिस सम्मान की जरूरत थी, वह पिछली सरकारों ने नहीं दिया। मुख्यमंत्री के फैसलों ने यहां की जनता का सम्मान बढ़ाया है। अब प्रदेश को हिम्मतवाला मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री योगी व्यापारियों, किसानों व युवाआें के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेश को योगी सरकार ने आते अवैध बूचड़खाने बंद करवा दिए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में अपने-अपने भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे नगरों का बेहतर विकास होगा।

Published on:
19 Nov 2017 03:08 pm
Also Read
View All
पति की हत्या कर सांप के काटने से मौत दिखाने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी, सजा सुनते ही रोने लगे दोनों

मुस्कान के बाद अब रविता को फांसी की सजा, प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, पति की हत्याकर बिस्तर पर छोड़ा था सांप

Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल