मेरठ

VIDEO: भाजपाइयों ने निकाली रैली आैर नरेंद्र मोदी को लेकर लिया ये संकल्प

सभी विधान सभाआें में भाजपा कार्यकर्ताआें ने निकाली संकल्प रैली  
2 min read
Mar 03, 2019
meerut
VIDEO: भाजपाइयों ने निकाली रैली आैर नरेंद्र मोदी को लेकर लिया ये संकल्प

मेरठ। मेरठ में मौसम की खराबी भी भाजपाइयों के उत्साह को नहीं रोक सकी। चेहरे पर मोदी का मुखौटा और मुंह पर मोदी, योगी के नारे के अलावा वदे मातरम का गान। ऐसा था कुछ आज विजय संकल्प रैली का नाजारा। मेरठ के सभी विधानसभाओं से आज भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। खरखौदा में विधायक सत्यवीर त्यागी ने एक रैली की। जिसमें काफी संख्या में भाजपाई की भीड़ जुटी।

इस रैली में भाजपाई कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखौटा लगाया हुआ था। शनिवार सुबह से ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हल्की बूंदा-बादी के बीच विभिन क्षेत्रों से युवा बाइकों पर सवार होकर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जयकार' का नारा लगाते हुए कार्यकर्ता झंडों को लगाकर सड़कों पर उतरे। खरखौदा में किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता जहां भगवा रंग के बीच तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटे पहनकर रैली में शामिल हुए। मेरठ-हापुड़ लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।

सरधना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के साथ ही सांसद डा. संजीव बालियान भी बाइक पर सवार हुए और सड़क पर निकल गए। सरधना क्षेत्र से रैली दौराला के लिए रवाना हुई। मेरठ में मौसम बदलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है वहीं सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं में इसके बावजूद उत्साह नजर आया और बूंदाबांदी के बीच कार्यकर्ता रैली के लिए निकले। बारिश और खराब मौसम की मार के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा विधायक ने बाइक रैली के बाद कार्यकर्ताओं को एक स्थान पर संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताना है और मोदी के सपनों का भारत निर्माण करना है।

Updated on:
03 Mar 2019 08:13 am
Published on:
03 Mar 2019 08:13 am