मेरठ

मोदी-योगी किचन में काम करने वाले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए क्या है मामला

Highlights: -कमरे में खून से लथपथ शव देख निकली मां की चीख -जिले के थाना भावनपुर का मामला -पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2020, 4:53 PM IST
imgonline-com-ua-twotoone-cvc7j5mtnbqpwj.jpg

मेरठ। जिले के भावनपुर थानाक्षेत्र का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवक ने अपनी मां की बातों से क्षुब्ध होकर खुद को गोली मार ली। शुक्रवार सुबह युवक की मां ने उसका खून से लथपथ शव देखा तो उसकी चीख निकल गई। देखते ही देखते आसपास के लोग इक्कठे हो गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार युवक मोदी-योगी किचन में काम करता था।

बता दें कि भावनपुर थानाक्षेत्र के जय भीमनगर निवासी युवक लाॅकडाउन के बाद से कंकरखेड़ा स्थित सामुदायिक किचन में काम करता था। किसी बात को लेकर गुरुवार को युवक और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मां की फटकार से क्षुब्ध होकर युवक रात को अपने कमरे में सोने चला गया। रात में गुस्से के कारण मां की भी उससे दोबारा बात नहीं हुई। रोजाना की तरह मां ने उसे आवाज देकर उठाया तो कमरे से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मां ने सोचा कि वह नाराज होगा। मां उसके उठाने के लिए कमरे में पहुंची तो वहां खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। कमरे का नाजारा देख बेचारी मां चिल्ला उठी। फिर चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी जमा हो गए।

वहीं पुलिस का कहना है कि मां बेटे का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने तंमचे से खुद को गोली मार ली। फिलहाल मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में एसपी देहात अखिलेश पांडे ने बताया कि युवक ने परिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। मृतक सामुदायिक किचन कंकरखेड़ा में काम करता था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Updated on:
5 Jun 2020, 4:53 PM IST
Published on: