Meerut BSP News मेरठ के बसपा महानगर अध्यक्ष पर देर रात जानलेवा हमला कर दिया। बसपा महानगर अध्यख परवेज गोलू को हमलावरों ने सड़क पर गिराकर पीटा और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग कर भाग खडे़ हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बसपा महानगर अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मौके से 315 बोर के कारतूस के खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं।
Meerut BSP News मेरठ शहर के बीचों बीच बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास खत्ता रोड पर बसपा महानगर अध्यक्ष पर घर के बाहर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बसपा महानगर अध्यख को लाठी डंडों से जमकर पीटा। उसके बाद फायरिंग कर हमलावर पैदल फरार हो गए। घायल बसपा महानगर अध्यक्ष को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 315 बोर के खाली खोखे बरामद किए है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के समीप खत्ता रोड पर बसपा महानगर अध्यक्ष परवेज गोलू का निवास है। देर रात बसपा महानगर अध्यक्ष गोलू के आवास के पास कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। परवेज गोलू ने हंगामा कर रहे युवकों को डांट फटकार लगाकर भगा दिया था। वहीं युवक रात करीब 12 बजे हमलावर पैदल आए। उस समय परवेज उर्फ गोलू घर के बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने परवेज को जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर फरार हो गए। हमलाव रों के पैदल भाग जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज और सीओ मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल परवेज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मौके से खाली खोखे बरामद किए गए। परवेज उर्फ गोलू ने पुलिस पूछताछ में हमलावरों की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है। सीओ अरविंद चौरसिया ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।