मेरठ

शादी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बसपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घटना, पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी  

2 min read
Mar 04, 2019
शादी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बसपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मच गया हड़कंप

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट स्थित एक विवाह मंडप में शादी समारोह में शामिल होने आए बसपा नेता के भतीजे के साथ 'कोरमा' ऐसा काम किया कि हड़कंप मच गया। इस दौरान शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों में भगदड़ मच गई। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान लोग खाना खा रहे थे। वहां पर महिलाएं भी मौजूद थी। महिलाओं की मौजूदगी में ही यह घटना हुई। लिसाड़ी गेट के ताज पैलेस में शादी समारोह के दौरान बसपा के पूर्व पार्षद के भतीजे की छेड़छाड़ का विरोध करने पर कोरमा नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली मारकर आरोपी तमंचा हवा में लहराता हुआ फरार हो गया। इसके बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। गोली मारने वाला आरोपी कोरमा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने आधी रात को दबिश देकर दो लोगों को उठा लिया। पुलिस के अनुसार मेरठ-हापुड़ रोड कमेले के पास ताज पैलेस में रविवार देर रात साबिर नामक व्यक्ति के बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 12 बजे बाराती और घराती खाना खा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसपा के वार्ड 80 से पूर्व पार्षद अल्ताफ का भतीजा निवासी साउथ इस्लामाबाद गली नंबर 1 निवासी मुशारिक (18) भी खाना खा रहा था। इस दौरान कुछ महिलाएं भी वहां मौजूद थीं।

आरोप है कि महिलाओं के बीच में कोरमा नामक युवक घुस आया। महिलाओं ने इसका विरोध किया। इसी बीच बसपा नेता का भतीजा असद और मुशारिक भी पहुंच गया। असद ने विरोध करते हुए कोरमा को चांटा मार दिया। जिसके बाद कोरमा ने धमकी दी कि यह ठीक नहीं किया। विवाद के थोड़ी देर बाद कोरमा तमंचा लेकर फिर से विवाह स्थल पर पहुंचा और उसने मुशारिक को पहले थप्पड़ मारा और सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ मुशारिक जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह और एसपी सिटी एएन सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी एएन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वह जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

Updated on:
04 Mar 2019 04:23 pm
Published on:
04 Mar 2019 02:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर