मेरठ

VIDEO: मायावती के इन दो खास सिपाहियों के बीच शुरू हुर्इ जुबानी जंग, वीडियो हो रहा वायरल

गठबंधन के प्रत्याशी का वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ की राजनीति में भूचाल  
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2019, 1:25 PM IST
meerut
VIDEO: मायावती के इन दो खास सिपाहियों के बीच शुरू हुर्इ जुबानी जंग, वीडियो हो रहा वायरल

मेरठ। चुनावी दौर में प्रचार अभियान जोरों पर है। प्रत्याशी प्रचार के दौरान अपने संबोधन में यहां तक भूल जाते हैं कि उन्हें कहना क्या है। इसी में वे अपनी राजनीति प्रद्विद्वंदिता को भी उजागर कर देते हैं और ऐसी बयानबाजी कर जाते हैं जिसके राजनीतिक परिणाम गंभीर होते हैं। इनमें से बसपा का पूर्व सांसद मायावती के खास रह चुके हैं तो बसपा सुप्रीमो का खास सिपाही गठबंधन की आेर से प्रत्याशी हैं।

गठबंधन प्रत्याशी मेरठ-हापुड़ लोक सभा हाजी याकूब कुरैशी के विवादित बयान की एक वीडियो वायरल होने से मेरठ की राजनीति में भूचाल आ गया है। हाजी याकूब कुरैशी ने अपने राजनीति प्रतिद्वंदी हाजी शाहिद अखलाक पर जमकर निशाना साधा है। उनके भाषण में हाजी शाहिद के प्रति कहीं गई बाते साफ झलक रही हैं। मेरठ गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाजी याकूब कुरैशी ने एक सभा में पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए यहां तक की उनको और उनके परिवार को गुंडा बताते हुए मंच से संबोधित किया। साथ ही यह कहा कि मैंने बनाया उन्हें, विधायक भी मैंने बनाया उन्हें सांसद भी मैंने बनाया। हाजी शाहिद अखलाक का परिवार मेरे पास आते थे। अपने काम कराने। मैं उनके काम करता था, लेकिन हाजी अखलाक परिवार एक पकौड़ी के पैसे मांगने वाले पर गोली चला देते थे। जब उनके पकौड़ी वाले के पिता जब फरियाद लेकर विधायक के पास गए तो उसको भी वही गोली मार दी गई ऐसा कहना है हाजी याकूब कुरैशी का, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, यह सियासत में एक नया भूचाल है।

इस बारे में जब हाजी याकूब कुरैशी से बात की गई तो उनका कहना था कि मैंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया है। वहीं शाहिद अखलाक से जब गठबंधन प्रत्याशी के इस बयान के बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि जिसकी जैसी सोच होगी वह वैसी ही बातें करेगा। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है वह इसका जवाब आगामी 11 अप्रैल को मतदान वाले दिन देगी।

Updated on:
2 Apr 2019, 1:25 PM IST
Published on: