मेरठ

CM Yogi Adityanath visits Meerut : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, रात्रि विश्राम का भी है प्रोग्राम

CM Yogi Adityanath Meerut Visits मेरठ मंडल के विकास कार्यो की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा करने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। इसको लेकर अधिकारियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी और एसएसपी चौधरी चरण सिंह विवि के आडिटोरियम हॉल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन और सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2022, 8:05 PM IST
CM Yogi Adityanath visits Meerut : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, रात्रि विश्राम का भी है प्रोग्राम
CM Yogi Adityanath visits Meerut : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, रात्रि विश्राम का भी है प्रोग्राम

CM Yogi Adityanath Meerut Visits मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जिलों के दौरे का कार्यक्रम अब फाइनल सा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अगस्त को मेरठ आएंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ या हापुड में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। इसके लिए दोनों ही जगहों पर तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ मंडल के जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए धरातलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा सीएम अधिकारियों से भी सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का कार्यक्रम लगभग अब पक्का हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ 26 अगस्त को पहले हापुड़ और उसके बाद मेरठ आएंगे। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से बुलंदशहर और उसके बाद गाजियाबाद समीक्षा करने के लिए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि गाजियाबाद के बाद मुख्यमंत्री नोएडा जा सकते हैं। देर रात मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो सकता है।


अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शासन से मिली सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री मेरठ मंडल के दो दिवसीय दौरे पर 26 अगस्त को आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 को हापुड़ में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वो वहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर को दो बजे हापुड़ से मेरठ पहुंचेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विवि ऑडिटोरियम में छात्रों को टैबलेट वितरण करेंगे। उसके बाद पुलिस लाइन से नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संभावना जताई जा रही है। शाम को मंडल की समीक्षा बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर मेरठ में मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अगस्त को बुलन्दशहर रवाना हो जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग