मेरठ

बच्चों और युवाओं में एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच का क्रेज, फीचर जान हो जाएंगे हैरान

आजकल जमाना स्मार्ट वॉच का है। मेरठ में इन दिनों स्मार्ट वॉच घडियों की ढेरों वैरायटियां बाजार में छाई हुई हैं। लेकिन इन दिनों बाजार और एक्सेसरीज की दुनिया में कुछ नए फीचर्स के साथ आई स्मार्टवॉच एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग का कुछ अधिक ही क्रेज है। बाजार में इस घड़ी की बेहद डिमांड है। अपनी कई नई खूबियों के चलते इसको काफी लोकप्रिय किया जा रहा हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2022, 8:13 PM IST
,
छात्रसंघ चुनाव: कॉलेज की सरकार बनाने को उम्मीदवारों ने भरे नामांकन,बच्चों और युवाओं में एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच का क्रेज, फीचर जान हो जाएंगे हैरान

एक्सेसरीज की दुनिया में आए दिन कोई न कोई प्रोडक्ट बाजार में कुछ न कुछ नए और नए फीचर्स के साथ आते रहते हैं। इन दिनों स्मार्ट वॉच का क्रेज लोगों में अधिक है। खासकर युवाओं और बच्चों में। ऐसे में आरडी एक्सेसरीज की स्मार्ट वॉच अपनी खासियत के कारण बाजार में काफी लोकप्रिय हो रही है। अब यह लोगो के जीवन में एक शैली के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। बाजार में आई आरडी एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच की बेहतरीन फीचर्स के कारण ही यह लोगों में अधिक लोकप्रिय हो रही है।

यह स्मार्टवॉच एक 1ः69 टीएफटी स्क्रीन वाली वॉच है। जिसकी रेजोल्यूशन 240 से 280 की है। यह 200 एमएएच बैटरी क्षमता वाली रिचार्जेबल बैटरी के साथ आती है। इसकी ब्लूटूथ वर्जन 5ः0 और कार्य तापमान 0.60 डिग्री है जिसे बड़ी आसानी से किसी भी स्थान पर चार्ज किया जा सकता है। इसे एक बार चार्ज करने पर इसका इस्तेमाल लगभग छह दिनों तक किया जा सकता है वो भी केवल एक घंटे की चार्जिंग करने पर। इसके अलावा उसमें और भी कई तरह के नए फीचर्स उपलब्ध है जैसे फाइंड माई फोन, मल्टिपल स्पोर्ट्स एंड हेल्थ मूड्स, जी सेंसर, आईपीएस रेटिंग आईपीएस 6 और ब्लूटूथ कॉलिंग और उच्च गुणवत्ता वाला ऑडियो एक विशिष्ट सुनने का अनुभव देता है साथ ही सहज कनेक्टिविटी प्रदान करता है

आरडी मोबाइल एक्सेसरीज निर्माता कंपनी है। कंपनी सीईओ नारायण राठौर मेक इन इंडिया के तहत इसे बढ़ावा देने के लिए अपने मेक इन इंडिया का विस्तार कर रहे हैं। यह स्वदेशी रूप से अपने सभी उत्पादों का निर्माण भारत से करती है। आरडी न केवल स्मार्ट घड़ियों का निर्माण करता है बल्कि कई अन्य गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का भी निर्माण करता है।

Updated on:
22 Aug 2022, 8:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग