
बागपत. बागपत की लाईफ लाईन कहे जाने वाले दिल्ली यमुनोत्री हाई-वे का निर्माण होने जा रहा है। इस हाइवे को बागपत की लाईफ लाईन कहा जाता है। इसके बनते ही बागपत को ऑक्सीजन मिल जाएगी और यहां के विकास में चार चांद लगने तय है। मुख्यमंत्री खुद इस हाई-वे के लिए बागपत को संजीवनी देने के लिए दुसरी बार पहुंच रहे हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल हाई-वे के बाद दिल्ली-यमुनोत्री हाई-वे के शिलान्यास के लिए तैयारियां तेज हो गई है। बड़ौत पहुंचे रहे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच गया है। नितिन गडकरी हेलीकाप्टर से बागपत पहुंचेंगे और यहां आयोजित दिल्ली यमुनोत्री हाई-वे के शिलान्यास समारोह में करीब पंद्रह मिनट हिस्सा लेंगे। इसके बाद बड़ौत के जाट कॉलेज में आयोजित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वह करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस आयोजन में उनके साथ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी पहुंचने की सूचना है।
यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी तथा गडकरी सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी जनसभा तथा एनएचएआइ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होना है। इस हाई-वे को बागपत की लाईफ लाईन कहा जाता है। इसके बनते ही बागपत को ऑक्सीजन मिल जायेगी और यहां के विकास में चार चांद लगने तय है। मुख्यमंत्री खुद इस हाई-वे के माध्यम से बागपत को संजीवनी देने के लिए दुसरी बार बागपत पहुंच रहे हैं, जिससे बागपत की राजनीतिक दिगज्जों में भी हडकंप मचा है, क्योंकि बागपत के चुनावी मुददों से हाई-वे का मुददा गायब हो जायेगा और मंत्री सत्यपाल को इसका भरपुर फायदा मिलेगा।