मेरठ

तीन जिगरी दोस्तों के बीच एक की गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद तो चल गर्इ गोली, फिर हुआ यह

दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे को एेसे सिखाया सबक, अब दोनों घर से फरार
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 11:37 AM IST
meerut
तीन जिगरी दोस्तों के बीच एक की गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद तो चल गर्इ गोली, फिर हुआ यह

मेरठ। तीन जिगरी दोस्तों की कहानी है यह, लेकिन बीच में एक की गर्लफ्रेंड आने से इनमें से दो दोस्त तीसरे के खून के प्यासे हो गए। इनमें आपस में बार-बार विवाद हुए आैर जब मामला काफी बढ़ गया तो दो दोस्तों ने मिलकर एक को गोली मार दी। दोनों दोस्त फरार हैं आैर घायल अस्पताल में पड़ा हुअा है। देर रात आॅपरेशन के जरिए उसकी गोली निकाल दी गर्इ। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है आैर दी गर्इ तहरीर के हिसाब से कार्रवार्इ होगी।

दोस्त को गर्लफ्रेंड से बात करते देखा

मामला शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सद्दीक नगर का हैै। उमर, फजल आैर मोइन में गहरी दोस्ती थी। एक महीने पहले फजल ने दोस्त उमर को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए देख लिया था। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ आैर मारपीट हो गर्इ। मौके पर मौजूद मोइन ने दोनों का बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद से उमर आैर फजल के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा। इसी दौरान उमर के साथ भी दोस्त मोइन का विवाद हो गया।

दोनों दोस्तों ने मिलकर मारी गोली

बताते हैं कि गुरुवार की शाम उमर एक शादी में शामिल होने के लिए होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में फजल आैर मोइन ने उसे रोक लिया। जैसे ही दोनों ने तमंचा निकालकर उमर को डराने का प्रयास किया तो गोली चल गर्इ। गोली लगने से लहूलुहान उमर वहां से भागा आैर घर में जाकर घुस गया। दोनों दोस्त भी डरकर वहां से भाग खड़े हुए। परिजनों व पड़ोसियों ने उमर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात चिकित्सकों ने आॅपरेशन करके गोली निकाल दी, अब वह खतरे से बाहर बताया गया है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह का कहना है कि घायल के परिजनों की आेर से दी गर्इ तहरीर के आधार पर कार्रवार्इ होगी।

Published on: