मेरठ

नुपुर को शादी के जोड़े में देख भुवनेश्वर कुमार की थमी निगाहें, जयमाला में शर्माए भुवी, देखें Video

शादी के मंडप में bhuvneshwar kumar ने ऐसा पहनाया nupur nager को जयमाला
3 min read
• •
Nov 23, 2017
cricketer bhuvneshwar kumar Wedding
cricketer bhuvneshwar kumar Wedding

मेरठ. भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर के बीच जयमाला की रस्म पूरी हो गई है। इसके बाद मेरठ के होटल bravura में दोनों की शादी की रस्म चल रही है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर दोनों जयमाला के बाद काफी सुन्दर दिख रहे हैं। बतादें कि नुपुर और भुवनेश्वर दोनों शादी के जोड़े में काफी अच्छे दिख रहे थे। नुपुर दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत दिख रही हैं, जिनको देखकर भुवी की भी निगाहे थम गई थी। भुवनेश्वर कुमार ने शादी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलकर मेरठ वापस आ गए थे।

भुवनेश्वर की शादी को लेकर मेरठ शहर में बहुत क्रेज है। इसको लेकर भुवनेश्वर व उनके परिवार वालों ने घुड़चढ़ी के नियत समय में अंतिम समय में कार्यक्रम बदल दिया गया। जी हां, भुवनेश्वर कुमार की घुड़चढ़ी का समय सुबह 10.30 बजे नियत था, लेकिन कल शाम को अचानक बताया गया कि सुबह भुवी की घुड़चढ़ी की रस्म आधे घंटे पहले दस बजे होगी। इस समय के हिसाब से भुवनेश्वर के फैंस पहुंचने लगे थे, लेकिन जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो घुड़चढ़ी हो चुकी थी आैर भुवनेश्वर कार में बैठकर होटल ब्रावुरा जा चुके थे।

दरअसल, शहर में सेलिब्रिटी की शादी के कारण फैंस को शादी देखने या शामिल होने चाहते थे, लेकिन शहर के सेलेक्टेड लोगों को ही कार्ड दिए गए हैं। इसलिए किसी झंझट से बचने के लिए घुड़चढ़ी सुबह दस बजे से पहले ही कर दी गर्इ। घुड़चढ़ी के नाम पर भुवनेश्वर घोड़े पर कुछ सेकेंड बैठे आैर फिर पैदल कार तक गए। यह दूरी भी मुश्किल से 40 कदम की रही होगी। इस दौरान परिवार के लोगों आैर मित्रों के साथ भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने जमकर डांस किया।


आपको बतादें कि शादी की वजह से भुवनेश्वर कुमार दूसरा टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। भुवनेश्वर कुमार की शादी में पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक को पिता किरनपाल सिंह ने शादी का कार्ड दिया है। इसके अलावा देश के सभी वीवीआर्इपी लोगों को भी कार्ड दिए गए हैं। जिसमें मेरठ से लेकर लखनऊ, दिल्ली और मुंबर्इ तक की लिस्ट है। भुवनेश्वर की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

रिसेप्शन में कई हस्तियां करेंगे

शिरकत भुवनेश्वर की शादी 23 नवंबर को पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली गांव में होगी। वहीं, दिल्ली की रिसेप्शन 28 से एक दिसंबर के बीच होगी। ताज होटल में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर , सुनील गावस्कर , महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, मेहमान श्रीलंका क्रिकेट टीम, मुंबर्इ से कुछ फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगे।

Published on:
23 Nov 2017 02:38 pm
Also Read
View All
पति की हत्या कर सांप के काटने से मौत दिखाने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी, सजा सुनते ही रोने लगे दोनों

मुस्कान के बाद अब रविता को फांसी की सजा, प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, पति की हत्याकर बिस्तर पर छोड़ा था सांप

Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल