मेरठ

कब्रिस्तान में पड़ी बोरी को पुलिस ने खोला तो मौके पर मौजूद महिला का हो गया ऐसा हाल

एक दिन पहले गायब हुए शख्स की लाश बोरे में मिलने से इलाके में फैली सनसनी  
2 min read
Oct 29, 2018
Graveyard
कब्रिस्तान में पड़ी बोरी को पुलिस ने खोला तो मौके पर मौजूद महिला का हो गया ऐसा हाल

मेरठ. ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में एक बोरी पड़ी मिली। लोग सुबह घूमने के लिए निकले तो बोरी देखकर पहले सोचा कि किसी ने कूड़ा फेंका होगा। लेकिन जब दुर्गन्ध उठी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोली तो इसके भीतर का दृष्य देखकर लोगों की चींख निकल पड़ी। सुबह घूमने आई एक महिला से ये देखा नहीं गया और वह बोरे के भीतर देखते ही चक्कर खाकर गिर गई। दरअसल, श्यामनगर से लापता युवक की लाश इस बोरी में रखी गई थी। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार के कई निशान बने हुए थे, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। युवक की लाश बोरे में देखकर रूबिया नाम की महिला को चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गई। इसके बाद उसको उसके परिजन घर ले गए। बताया जाता है कि युवक रविवार की रात से गायब था। वह परिजनों से कहकर निकला था कि थोड़ी देर में आ जाऊंगा, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। जब वह रात को भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी थी।

यह भी पढ़ें- इस वजह से धूल और धुंए की चादर में लिप्टा एनसीआर, इस शहर का है सबसे बुरा हाल

लिसाड़ी गेट थाने में रविवार रात एक युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इसी के आदार पर लिसाड़ी गेट पुलिस और गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त श्यामनगर निवासी 35 वर्षीय सरफराज के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सरफराज रिक्शा चलाता था। वह रोज की तरह रविवार को घर से निकला था, लेकिन रात में लौटा नहीं। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया। उन्होंने हत्या की अज्ञात में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published on:
29 Oct 2018 08:30 pm