मेरठ

खून से पत्र लिखकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग, चौथे दिन जारी रहा धरना

Shrikant Tyagi case कमिश्नरी पार्क में चल रहा त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन आज रविवार को जारी रहा। त्यागी समाज ने न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। आज आसपास के जिलों से भी धरने में त्यागी समाज के लोगों के पहुंचने की अपील की गई है। वहीं आज एक युवक ने अपने खून से लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। जिसमें मामले की जांच की मांग सीबीआई से कराने का अनुरोध किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 8:23 PM IST
खून से पत्र लिखकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग, चौथे दिन जारी रहा धरना
खून से पत्र लिखकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग, चौथे दिन जारी रहा धरना

Shrikant Tyagi case शुक्रवार को सीएम योगी शहर में आए थे। इस दौरान श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने अधिकारियों से सीएम से मुलाकात कराने की गुहार लगाई थी लेकिन उन्हें सीएम योगी से नहीं मिलने दिया गया था। इसके बाद से त्यागी समाज में गुस्सा है। तीन दिन से कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहा त्यागी समाज का धरना चौथे दिन भी जारी है। त्यागी समाज ने एलान कर दिया है कि अगर श्रीकांत त्यागी के परिवार को न्याय नहीं मिला तो जेल भरो आंदोलन पूरे देश में शुरू होगा।


भाजपा को चेतावनी दी है कि शहर से लेकर गांव तक त्यागी इलाके में नेता नहीं घुस पाएंगे। समाज के लोगों ने पार्टी का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। आज अधिक से अधिक संख्या में धरने में आने का आह्वान सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया है। तलहैटा गांव निवासी शेखर त्यागी ने अनु त्यागी के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ अपने खून से सीएम को एक पत्र लिखा। प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह त्यागी ने की।

कमिश्नरी पार्क में चल रहा त्यागी समाज का धरना.प्रदर्शन आज रविवार को जारी रहा। त्यागी समाज ने न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। आज आसपास के जिलों से भी धरने में त्यागी समाज के लोगों के पहुंचने की अपील की गई है। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि अगर श्रीकांत त्यागी और उसकी पत्नी को न्याय नहीं मिला तो समाज भाजपा को 2024 में उसकी औकात बता देगा।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग