मेरठ

Diwali 2021: दीपावली पूजन पर रंगों का होता है खास महत्व, जानें किस राशि के जातक के लिए किस रंग का कपड़ा पहनना है फलदायी

Diwali 2021: दीपावली पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर धन की वर्षा करती हैं। लेकिन इस दिन अगर अपनी राशि के अनुसार रंगों के कपड़ों को पहनकर पूजा की जाए तो इसका विशेष महत्व होता है। पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार आज पूजन के दौरान जातक अपनी राशि के कपड़े पहने तो मां लक्ष्मी का पूरा आशीर्वाद प्राप्त होगा। इन रंगों का हमारे भाग्य और भावनाओं पर भी असर पड़ता है।

2 min read
Nov 04, 2021

Diwali 2021: पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार हर राशि के जातक के लिए एक खास रंग का महत्व होता है। अगर उसी रंग के कपड़े को पहनकर दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं तो मां की कृपा आपकी बरसेगी। जिसके चलते आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। इसके साथ ही अब आपको बताते हैं कि किस राशि के जातक को दिवाली के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

1- मेष राषि वालों को दिवाली के दिन सुनहरे (गोल्डन) रंग के वस्त्र धारण कर माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। दरअसल सुनहरा कपड़ा मेष राशि वाले जातकों के लिए विशेष फलदायी माना गया है।

2- वृषभ राशि वालों को दिवाली के दिन सफेद रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए और सफेद रंग के कपड़े पहनकर ही माता लक्ष्मी की पूरी श्रद्धा भाव के साथ पूजा करनी चाहिए, साथ में सफेद रुमाल भी रखना चाहिए।

3- मिथुन राशि वालों को सफेद और नीले रंग के वस्त्र धारण कर मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4- कर्क राशि वाले जातकों के लिए नारंगी या लाल रंग के कपड़े धारण कर मां लक्ष्मी का पूजन करना विशेष फलदायी रहता है।

5- सिंह राशि वालों को पीले कपड़े पहनने चाहिए और माता लक्ष्मी की अराधना करनी चाहिए।

6- कन्या राशि वाले दिवाली के दिन नीले और सफेद रंग के कपड़े पहनकर देवी लक्ष्मी की पूजा करें तो उन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

7- तुला राशि वालों को नीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण का माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।

8- वृश्चिक राशि वालों को सफेद या पीले कपड़े माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान पहनने चाहिए। ऐसा करने पर माता लक्ष्मी की कृपा जरूर बरसेगी।

9- धनु राशि वालों को दिवाली पर लाल कपड़ें पहनकर लक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना करनी चाहिए

10- मकर राशि वालों के लिए माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान हल्का पीला या क्रीम और हरे रंग के कपड़ों को शुभ माना गया है। इन रंगों के वस्त्र धारण कर लक्ष्मी पूजन करें।

11- कुंभ राशि वालों को हरे और सफेद कपड़े पहनकर लक्ष्मी माता की पूजा दिवाली के दिन करनी चाहिए।

12- मीन राशि वाले जातकों के लिए लाल और सफेद रंग के वस्त्र धारण कर लक्ष्मी मां के पूजन करने से विशेष फल मिलता है।

Published on:
04 Nov 2021 11:19 am
Also Read
View All

अगली खबर