अावाज के साथ स्कूटी में लगी आग पुलिस ने ली घटना की जानकारी पूर्व फौजी ने मुश्किल से बचार्इ जान
मेरठ। शनिवार को हाइवे पर स्कूटी चलते-चलते अचानक आग का गोला बन गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गया। लोगों ने स्कूटी की आग को बुझाने की कोशिश की। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। स्कूटी चालक सूबेदार लक्ष्मी ने बताया कि वह दौराला से पेट्रोल डलवाकर चला था। कुछ दूर चलने के बाद उसकी स्कूटी से कुछ आवाज हुई और फिर स्कूटी ने आग पकड़ ली। स्कूटी में आग लगते ही चालक भयभीत हो गया।
लक्ष्मी ने बताया कि वह बिना कुछ सोचे-समझे चलती स्कूटी से कूद गया। स्कूटी में आग लगती देख लोग मौके की ओर भागे, लेकिन इससे पहले ही स्कूटी जलकर राख हो गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दरअसल पूरा मामला मेरठ के एनएच 58 का है। आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार लक्ष्मी अपनी स्कूटी में दौराला से पेट्रोल डलवाकर चला। वे स्कूटी से दौराला से हाइवे पर स्थित गांव वलीदपुर जा रहे थे। दौराला से वे कुछ ही दूरी पर पहुंचे होंगे कि इसी दौरान अचानक चलती स्कूटी तेज आवाज हुर्इ और फिर उसमें आग लग गई हालांकि गनीमत रही कि स्कूटी चालक ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली। इससे पहले स्कूटी में आवाज किस चीज की हुई थी। यह पता नहीं चल पाया। वहीं स्कूटी चालक लक्ष्मी ने बताया कि उसकी जान बच गई। यह काफी है। उससे कुछ बोला नहीं जा रहा है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App