मेरठ

आजम खान पर सपा के इस कद्दावर नेता ने कहा- नहीं जाने देंगे जेल, चाहे कुछ भी करना पड़े, देखें वीडियो

खास बातें भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन निर्दोष लोगों को घर से उठाकर मुठभेड़ में मारने का आरोप सपाइयों ने कहा भाजपा सरकार में बढ़ रहे अपराध

2 min read
Aug 10, 2019
meerut

मेरठ। प्रदेश में बढ़ते अपराधों और पुलिस द्वारा किए जाने वाली मुठभेड़ों के खिलाफ सपाइयों ने महानगर के कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों सपाई कमिश्नरी पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। सपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन फर्जी मुठभेड़ की जा रही है। निर्दोष लोगों को घरों से उठाकर उनके पैर में गोली मारी जा रही है और दिखाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बदमाशों को गोली मारी जा रही है।

भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिला की सुरक्षा की बात करती है। जबकि महिलाएं भाजपा सरकार में बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। उन्नाव कांड की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी जान बचाने के लिए ही केस को सीबीआई के सुपुर्द किया है। सपाइयों ने कहा कि किसानों के गन्ना का मूल्य भी पूरा नहीं मिला है। चीनी मिलों ने किसानों का गन्ना मूल्य दबा रखा है। जिसके चलते किसान परेशान है। प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है।

आजम खान के साथ है पूरी पार्टी

सपा नेता पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि जिस तरह से हत्या, लूट आैर दुष्कर्म की वारदातें बढ़ी हैं उससे प्रदेश अराजकता की स्थिति में पहुंच चुका है। आज समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हम अनुशासित तरीके से सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर सपाई सड़कों पर भी उतरने से परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कहेंगे हम वह करने के लिए तैयार हैं।आजम खान पर दर्ज हो रहे मुकदमों पर प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी आजम खान के साथ पूरी तरह से है। उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है। हम आजम खान को जेल नहीं जाने देंगे। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
10 Aug 2019 05:39 pm
Also Read
View All