मेरठ

पाकिस्तान सेना के समर्थन में पोस्ट डालने पर हुआ जमकर हंगामा, हिन्दू संगठनों के नेताआें ने दी ये चेतावनी

साइबर सेल आैर आर्इटी टीम जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 12:09 PM IST
meerut
पाकिस्तान सेना के समर्थन में पोस्ट डालने पर हुआ जमकर हंगामा, भाजपा नेताआें ने दी ये चेतावनी

मेरठ। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तल्ख रिश्तों पर भले ही नरमी के बादल छाने लगे हो, लेकिन देश के भीतर सोशल मीडिया पर डाली जा रही आपत्तिजनक पोस्टों से माहौल खराब हो रहा है। मेरठ में भी बीती मंगलवार को ऐसा ही हुआ। जब धर्म विशेष के युवकों ने अपने फेसबुल वाॅल पर पाकिस्तानी सेना के साथ पोस्ट डाली। पोस्ट के नीचे लिखा था कि वे पाकिस्तानी सेना को समर्थन करते हैं। इसके बाद एक और फोटो पोस्ट किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मवाना पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

भाजपाइयों की मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। थाने में जमकर नारेबाजी, हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन युवकों पर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अकबरपुर गढ़ी के रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो के साथ पाकिस्तान आर्मी की सपोर्ट वाली पोस्ट डाली। इस पोस्ट में उसका भाई भी दिख रहा है। यह पोस्ट देखकर मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मवाना थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ मवाना पंकज सिंह और एसओ मवाना संजय कुमार थाने पहुंचे और उन्हें शांत कराया। इसके बाद साइबर सेल से जांच शुरू करा दी गई। बताया गया है कि युवक के साथ उसके कुछ साथियों ने भी पोस्ट पर लाइक व कमेंट्स किए हैं। एसओ मवाना के अनुसार निसार, उसके भाई इरशाद निवासी अकबरपुर गढ़ी थाना हस्तिनापुर और मवाना क्षेत्र के एक अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 153-ए, 505 और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल और आईटी एक्सपर्ट से भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on: