मेरठ

नकली हेयर रिमूव पाउडर और साबुन की फैक्ट्री पकड़ी, लाखों के माल के साथ मालिक गिरफ्तार

मेरठ नकली समान बनाने का हब बनता जा रहा है। कुछ माह पूर्व यहां पर नकली खेल का सामान बनाने का भंड़ाफोड़ हुआ था। उसके बाद नकली फूड सप्लीमेंट पकड़ा गया था। जिसकी कीमत लाखों में थी। अब आज गुरुवार को मेरठ में नकली हेयर रिमूव पाउडर और साबुन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। यह फैक्ट्री थाना ब्रहमपुरी इलाके में चल रही थी। नकली हेयर रिमूव पाउडर और साबुन बनाने की फैक्ट्री से ाा कार्टन माल बरामद हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 7:30 PM IST
नकली हेयर रिमूव पाउडर और साबुन की फैक्ट्री पकड़ी, लाखों के माल के साथ मालिक गिरफ्तार
नकली हेयर रिमूव पाउडर और साबुन की फैक्ट्री पकड़ी, लाखों के माल के साथ मालिक गिरफ्तार

अगर हेयर रिमूव पाउडर या साबुन उपयोग करते हैं तो पहले यह जान ले कि वो कहीं नकली तो नहीं है। क्योंकि मेरठ में नकली हेयर रिमूव और पाउडर के अलावा हेयर रिमूव साबुन बडे़ पैमाने पर बनाया जा रहा था। इसका खुलासा थाना ब्रहमपुरी पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मिलकर किया है। जहां से भारी मात्रा में नकली हेयर रिमूव बनाने का सामान और हेयर रिमूव पाउडर और हेयर रिमूव साबुन बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। हेयर रिमूव पाउडर और साबुन बनाने वाली ये कम्पनी गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी। यहां का माल बनाकर दूसरे राज्यों और ग्रामीण इलाकों में भेजा जाता था। टीम ने फैक्ट्री से 11 कार्टन गत्ते (नकली हेयर रिमूव पाउडर व साबुन) सहित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना ब्रहमपुरी पुलिस के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ड्रग इंस्पेक्टर प्रियकां चौधरी मय ड्रग इस्पेक्टर पीयूष कुमार मय अनुसेवक रवि राणा की सहायता तथा मुखबिर की सूचना पर समर कालोनी डी ब्लाक से नकली कास्मेटिक पाउडर बनाने वाली कम्पनी का भंडा फोड किया गया। जहां से 11 कार्टन गत्ते हेयर रिमूव पाउडर व साबुन बरामद किया गया।

फैक्ट्री से नकली पाउडर बनाने वाला कम्पनी मालिक अभियुक्त मौ0 शादाब पुत्र मौ0 सरताज नि0 समर कालोनी डी ब्लाक थाना ब्रहमपुरी मेरठ को मौके से मय माल उपरोक्त के गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई साल से नकली सामान तैयार कर रहा था। जिसको बाहर दूसरे राज्यों में भेजने का काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि दूसरे राज्यों में यह किसको माल सप्लाई करता था।

Published on: