मेरठ

योगीराज में खाद की सप्लाई रुकने से गेंहू की बुआई पर छाए संकट के बादल

समीतियों के कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों की बढ़ी मुस्किलें

2 min read
Nov 14, 2018
fertilizer
योगीराज में खाद की सप्लाई रुकने से गेंहू की बुआई पर छाया संकट का बादल

बागपत. सहकारी समीति यूनियन की हड़ताल से किसानों को मिलने वाली खाद का संकट गहरा गया है। 13 दिन से सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। समीतियां नहीं खुलने के कारण किसानों को खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है, जिसके कारण गेंहू की बुआई पर संकट गहरा गया है। एक और जहां समिति यूनियन अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं, प्राइवेट दुकानों पर खाद के दाम बढा दिए गए हैं और ओवर रेट पर खाद बेची जा रही है। हालांकि, जिला प्रशासन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है, जिसके कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- अब से पहले आपने नहीं देखी होगी गन्ने से जाम की ऐसी तस्वीरें, खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

गौरतलब है कि सहकारी समिति यूनियन के बैनर तले बागपत की 36 सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले 13 दिन से हड़ताल पर हैं। बागपत विकास भवन पर उनका धरना लगातार जारी है। उनका कहना है कि समिति कर्मचारी को प्रत्येक वर्ष दो माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन भत्ता देती थी, लेकिन विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसे बंद करवा दिया है। दीपावली पर आदेश के बाद भी बोनस के आदेश नहीं दुए गए, जिससे कर्मचारियों में मायूशी है।

वहीं, दुसरी और समीति बंद होने से गेहूं की बुआई भी प्रभावित हो रही है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। प्राइवेट दुकानदारों ने खाद के बारों के दाम बढा दिए हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान आदिप्रकाश का कहना है कि गेंहू और आलू की बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में खाद न मिलने से किसानों को नुकसान होगा, गेंहू की बुआई लेट हो जाएगी। वहीं, किसान रमेश प्रधान कहते हैं कि जिला प्रशासन को जल्द से जल्द किसानों की समस्या को देखते हुए फैसला लेना चाहिए और किसानों को खाद उपलब्ध कराना चाहिए।

Published on:
14 Nov 2018 03:03 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश