मेरठ

Honour Killing: पिता ने बेटे के साथ की बेटी की गला दबाकर हत्या आैर शव जला दिया बिटौड़े में, फिर थाने जाकर बतायी यह बात

दो महीने में जनपद में हुर्इ अब तक हुर्इ चार आॅनरकिलिंग
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 10:05 PM IST
Feature image

मेरठ। परिवार और खानदान की झूठी शान के लिए अपनों का खून करने से पश्चिम उप्र के लोग पीछे नहीं हट रहे हैं। मेरठ में ही दो महीने में एक के बाद ये चौथी आनर कीलिंग है। जब बाप ने खानदान की आन का दिखावा करते हुए अपनी ही आंगन की कली को पहले मार दिया और उसके बाद उसकी हत्या का शव को बिटौड़े में जलाने का प्रयास किया। बिटौड़े में शव जलाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में ले लिया और पूछताछ शुरू की, लेकिन बाप ने थाने पहुंचकर हत्या की वारदात को कबूल किया और सरेंडर कर दिया। बेटी की हत्या में बाप के साथ उसका बेटा भी शामिल था।

पिता ने अपने बेटे के साथ बेटी का गला दबाया

थाना जानी पुलिस को गांव में एक बिटौड़े में शव जलाये जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पूर्ण रूप से जले शव के अवशेष बिटोरे में मिले। शव की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने जले अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में घटना का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने पूछताछ में बताया गया कि उसने अपने लड़के सूरज के साथ मिलकर अपनी बेटी शालू की गुरुवार रात में गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव को बिटौड़े में जला दिया। हत्या की वजह उसने लड़की का बदचलन होना बताया।

पति का घर छोडने के बाद ननिहाल रह रही थी

आरोपी पिता ने बताया कि बेटी की शादी हो चुकी थी। उसके बदचलन होने के नाते ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। वह इस समय अपने ननिहाल गांव फतेहपुर पुट्ठी बागपत में रह रही थी। वहां भी उसने अपना चाल-चलन ठीक नहीं रखा। उसके ननिहाल वालों ने फोन कर कहा कि वह अपनी बेटी को घर ले जाए। उसके यहां रहने से बेइज्जती हो रही है। गुरूवार को वह और उसका बेटा सूरज बेटी को उसकी ननिहाल से बाइक से घर लाये और गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश बिटौड़े में जला दी। दोनों हत्यारोपियों चमन व सूरज पुत्र चमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। उनको जेल भेजा जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग