मेरठ

Coronavirus: मेरठ के 20 से ज्यादा गांवों में कोरोना का खौफ, खाड़ी देशों में नौकरी करके लौटे थे युवक

Highlights गांवों में लोग इनकी जांच कराने की मांग कर रहे विदेश से लौटने के बाद गुपचुप तरीके से रह रहे पुलिस प्रशासन ने इनकी छानबीन कर दी शुरू
2 min read
• •
Mar 25, 2020
meerut
corona virus

मेरठ। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के संक्रमण होने का खतरा है। जनपद के 20 से ज्यादा गांवों के लोग खाड़ी देशों में नौकरी करके अपने घर लौटे हैं। कोरोना को लेकर यहां के लोगों में खौफ है। पुलिस को भी इसकी सूूचना दी गई है। इसको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

जनपद के गोकुलपुर, कमालपुर, खंदरावली, मवाना कस्बा, बहोड़पुर, इकला, खानपुर, दुर्वेशपुर, सीना समेत 20 से ज्यादा गांवों के 50 से ज्यादा लोग खाड़ी देशों दुबई, सउदी से आए हैं। ये वहां नौकरी करते थे। पिछले एक महीने से ये लोग गांव में आ-जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे में कोरोना वायरस फैल सकता है। यहां के लोगों ने मांग की है कि इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ये वे लोग हैं जो खाड़ी देशों में नौकरी करते हैं। वहां से जो लोग वापस आए हैं, इनकी कोरोना वायरस की जांच होनी चाहिए, नहीं तो यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल सकता है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि विदेश से आए लोगों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही जिनका पता चल रहा है, उनकी जांच की जा रही है।

गांवों में चल रहा सैनिटाइजेशन

शहर के बाद अब गांवों में कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। एसडीएम मवाना ऋषिराज के निर्देश के बाद मवाना के सीना समेत आसपास के गांवों में भी सैनिटाइजेशन शुरू किया गया है। गांवों में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने और अपने घर में रहने की अपील की गई है।

Published on:
25 Mar 2020 01:53 pm