मेरठ

भाजपा के पूर्व विधायक बोले- मदरसों में आतंकवादी बनाए जाते हैं, बहुत पहले सर्वे होना चाहिए था

सांप्रदायिकता को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और मेरठ की सरधना सीट से पूर्व विधायक संगीत सोम ने मदरसों के सर्वे को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा कि मदरसों के जो सर्वे चल रहे हैं, वो पहले हो जाने चाहिए थे, क्योंकि मैं हमेशा से कहता आ रहा हूं कि, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में जितने भी मदरसे हैं, इनमें आतंकवादी गतिविधि चलती है पढ़ाई का कोई नाम नही है।  
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 6:53 PM IST
File Photo of former MLA Sangeet Som on Madarasa in Pagadi
File Photo of former MLA Sangeet Som on Madarasa in Pagadi

संगीत सोम ने कहा कि, जितने मौलाना इन मदरसों में बैठे हैं, इनकी अगर जांच हो जाए तो इनके आधो के आतंकवादियों से संबंध निकल आएंगे। 90% सरकारी जमीन कब्जा करके मदरसे बनाए गए हैं। हर हालत में सरकारी जमीन खाली होनी चाहिए, जितने भी ऐसे मदरसे हैं गैर मान्यता प्राप्त जिनमें आतंकवादी गतिविधि चल रही है। सब बंद होने चाहिए मदरसों के सर्वे का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ उन्होंने कहा कि, इन्हें डर है कि जो ब्लैक मनी इनके पास आती है, फिर उसका खुलासा होगा इसलिए वो इसका विरोध कर रहे हैं।

संगीत सोम ने कहा कि, आतंकवाद से पैसा लाते हैं, वह खुल न जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो यह कहते कि ठीक है जो जांच करनी है करिए सरकार अगर कुछ अच्छा करना चाहती है, तो करिए सरकार चाहती है कि जो ठीक मदरसे हैं, उसे कंप्यूटराइज्ड किया जाए उसमें अच्छे टीचर दिया जाए ऐसे लोग यह नहीं चाहते उन्हें मदरसों की आड़ में गलत काम करना है आतंकवाद बढ़ाना है, उन्हें जनसंख्या बढ़ानी है और कुछ नहीं करना।

उन्होंने कहा कि जिस जमात का सब का इलाज हो जाएगा, जितनी गुंडों की आतंकवादियों की जमात है, इलाज ही हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, इन लोगों का बहुत जल्दी इलाज होगा, उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी तो दंगे के नाम से खाती है दंगे बंद हो गए।

मुजफ्फरनगर दंगा करा आगरा दंगा करा देवबंद में दंगा करा वह तो दंगे के नाम पर खाते थे वह तो दंगा पार्टी है उनका क्या है। उन्हें कोई भाता ही नहीं है अखिलेश यादव ट्यूटर ट्यूटर खेलते हैं और राहुल गांधी आइसक्रीम खाते हैं तीसरा कोई काम नहीं अखिलेश यादव के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव केवल अपना घर बचाने के लिए लगे रहते हैं अपने भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे बचाने पर लगे रहते हैं अखिलेश यादव का जनता से कोई मतलब नहीं है अगर मतलब होता आज यही स्थिति नहीं होती समाजवादी पार्टी आने वाले 2 साल में खत्म हो जाएगी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा राहुल गांधी पहले अपना घर जोड़ ले देश जोड़ने की बात बाद में आएगी अपनी पार्टी को जोड़ दें उनके रोज 5- 7 विधायक भाग रहे हैं

Updated on:
19 Sep 2022, 6:53 PM IST
Published on: