मेरठ

धनतेरस से पहले इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी फीकी हुई

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले gold and silver price कम हो गई हैं। मेरठ सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना-चांद का भाव गिरा है।

2 min read
Nov 07, 2023
धनतेरस से पहले आज मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी की कीमत।

Gold-Silver Price Today, Gold Rate, silver Rate: मेरठ सराफा बाजार में आज Gold_silver की कीमत में कमी आई है। आज सोना चांदी का दाम मेरठ सराफा बाजार में गिरा है। इससे पहले सोमवार को भी सोना चांदी के भाव में कमी आई थी। धनतेरस से पहले सोने की कीमत में कमी आने से सराफा कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। सोने का भाव कम होने से इस बार धनतेरस पर सराफा बाजार में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 540 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है। जबकि सोना का भाव 270 रुपए प्रति दस ग्राम कम हुआ है।

लगातार दूसरे दिन गिरा सोने का दाम
मेरठ सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन आज मंगलवार को सोना चांदी का दाम कम हुआ है। इससे पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में कमी आई थी। सोमवार 6 November को मेरठ में सोने की कीमत में 240.00 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई थी। जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 60,890.00 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई थी।

आज मंगलवार को मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 270.00 रुपए प्रति दस ग्राम कम हुई है। कीमत में इतनी गिरावट के बाद मेरठ में 24 कैरेट सोने का दाम आज 60,620.00 रुपए प्रति दस ग्राम है। सराफा बाजार के जानकारों की माने तो सोने के दाम में धनतेरस तक और कमी आ सकती है। धनतेरस तक अगर सोने के दाम में इसी तरह से कमी बनी रही तो इस बार सोने का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

चांदी की चमक भी हुई फीकी
सराफा बाजार में सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी के दाम भी गिरे हैं। सोमवार को मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमत 160.00 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुए। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 72,260.00 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोमवार की शाम बाजार बंदी के समय भी चांदी का यही भाव था। आज मंगलवार को चांदी की कीमत में 540.00 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी का भाव 71,720.00 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इन दिनों चांदी की मांग में कई गुना वृद्धि हुई है। चांदी की मांग में तेजी के बाद भी इसकी कीमत में गिरावट बनी हुई है।

Published on:
07 Nov 2023 11:27 am
Also Read
View All