मेरठ

मुस्लिम युवती को हिन्दू बनाकर शादी करने वाला युवक अब खुद फंसा धर्म परिवर्तन के फेर में

पहले धर्म बदलकर हिन्दू लड़के से की थी शादी, लड़की के परिजन लड़के पर बना रहे हैं धर्म परिवर्तन का दबाव

2 min read
Nov 05, 2018
मुस्लिम युवती को हिन्दू बनाकर शादी करने वाला युवक अब खुद फंसा धर्म परिवर्तन के फेर में

मेरठ. हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाले एक युवक ने दो साल पहले मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध के बाद दोनों के परिजनों ने दबाव में आकर शादी कर दी थी। तब शादी से पहले युवती अपना धर्म परिवर्तन कर हिन्दू बन गई थी। धर्म परिवर्तन के बाद हिन्दू रीतिरिवाज के मुताबिक दोनों की शादी हुई थी। कुछ दिन तक दोनों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहा, लेकिन अब युवती के परिजन दमाद से बोल रहे हैं कि उसको घर जमाई बनकर रहना पड़ेगा। इसके साथ ही लड़के पर अपना धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बना रहे हैं। हालांकि, फिलहाल युवक ने धर्म बदलने से मना कर दिया है। युवक के इस अड़ियल रुख के बाद आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया कर रहे हैं।

मामला ब्रह्मपुरी थाने का है, जहां कुछ महिलाओं ने दोपहर में थाने पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि उनके परिवार के एक युवक पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। इन लोगों का आरोप है कि दुल्हन के परिजन दामाद पर दबाव बना रहे हैं कि वो घर जमाई बनकर रहे और धर्म बदल लें। ब्रह्मपुरी के माता का बाग निवासी सूरज सिंह मेट्रो प्लाजा में मोबाइल की दुकान में काम करता है। रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय में ही मलियाना निवासी सदफ नौकरी करती थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। दो साल तक दोनों का इश्क परवान चढ़ता रहा। इसके बाद छह माह पूर्व दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले सदफ ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया था। उसका नाम जानवी रखा गया था। लड़के परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह के समय सदफ के परिजन आए और सूरज के साथ मारपीट कर उसको धर्म परिवर्तन के लिए कहने लगे। इसके बाद दोपहर के समय सूरज के परिवार की कुछ महिलाएं ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। यहां इन लोगों ने शिकायत की, सदफ के परिवार के लोग सूरज को घर जमाई बनाने और धर्म परिवर्तन कर उसको अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े हैं। उसका धर्म बदलवाना चाहते हैं। लड़के परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जैसे-तैसे पुलिस ने मामला शांत कराया। सीओ अखिलेश भदौरिया ने कहा कि धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

अगले पांच दिन यूपी के इस शहर से गुुजरेंगे तो फंस जाएंगे भयंकर जाम में, अब प्रशासन ने की है ये नर्इ व्यवस्था
Published on:
05 Nov 2018 07:52 pm
Also Read
View All