मेरठ

VIDEO: इस हिन्दू संगठन ने महबूबा मुफ्ती को बताया देशद्रोही, राष्ट्रपति से मांगी मानव बम बनने की अनुमति

हिन्दू महासभा ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के बयान पर जताया विरोध कहा- राष्ट्रपति महबूबा को बयान पर दें मृत्युदंड
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2019, 6:48 PM IST
meerut
इस हिन्दू संगठन ने महबूबा मुफ्ती को बताया देशद्रोही, राष्ट्रपति से मांगी मानव बम बनने की अनुमति!

मेरठ। कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के बयान की मेरठ में हिन्दू महासभा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती आखिर क्यों धारा 370 को हटाने का विरोध कर रही है। केंद्र सरकार की चुप्पी के मायने क्या हैं। हिन्दू महासभा के पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर महबूबा को सजाए मौत देने की मांग की है।

अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अगर राष्ट्रपति मुफ्ती महबूबा को सजा नहीं दे सकते हैं तो हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को आदेश करें कि वे मानव बम बनकर ऐसे देशद्रोहियों के ऊपर टूट पड़े। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि ये लोग देशद्रोही हैं। सरकार को खुलेआम धमकी देते हैं कि अगर धारा 370 हटाई गई तो कश्मीर में कोई भारतीय तिरंगा नहीं उठाएगा। आखिर ये ऐसे कब तक चलेेगा। उन्होंने कहा कि मुफ्ती महबूबा शुरू से ही ऐसे देशद्रोही जैसे बयान देती रही हैं। उन पर रोक लगाई जाए और उनको सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार ऐसे देशद्रोहियों को सबक नहीं सिखा सकती या उनको सजा नहीं दे सकती तो हिन्दू महासभा को महामहिम राष्ट्रपति आदेश करें तो हम मानव बम बनने के लिए तैयार हैं हम खुद ही ऐसे देशद्रोहियों को सबक सिखा देंगे। उन्होंने कहा कि इन देशद्रोहियों के कारण ही आज कश्मीर के हालात बद से बदतर हो गए हैं। जिसके कारण हमारी सेना को भी आतंकवादियों का निशाना बनना पड़ रहा है।

Updated on:
7 Apr 2019, 6:48 PM IST
Published on: