मेरठ

तोगड़िया बोले, मोदी और योगी की कैसी हिन्दुओं की सरकार है, जिसके राज में आयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भी हो रही है देरी

Ram Mandir, Ram janm Bhumi, Ram Lala, Ayodhya Ram Mandir issue,Ram mandir-VHP, Babri masjid, Ram Mandir-Babri masjid Issue मेरठ से प्रवीण तोगड़िया ने किया राम मंदिर बनवाने के लिए अयोध्या कूंच की तारीख का ऐलान

2 min read
Sep 18, 2018
तोगड़िया बोले, मोदी और योगी की कैसी हिन्दुओं की सरकार है, जिसके राज में आयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भी हो रही है देरी

मेरठ. अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने पश्चिम उप्र की क्रांतिधरा से एक बार फिर राम मंदिर बनवाने के लिए अयोध्या कूंच का ऐलान किया । मेरठ के अतिथि बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आए प्रवीण तोगड़िया ने देश हित में भारत सरकार से कई मांगों पर विचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच किया जाएगा। इसमें हिन्दू समाज के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए मेरठ से कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब हमें अपना हक मानना चाहिए। उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कैसी हिन्दुओं की सरकार है, जिसके राज में आयोध्या में राम मंदिर निर्माण में देरी हो रही है। उन्हेंने कहा कि यह कोई छोटा-मसला नहीं है। देश के गंभीर विषयों में से एक है। इस पर सरकार को गंभीरता के साथ विचार करने की जरूरत है। उन्होंने इस दौरान और कई मांगे सरकार के सामने रखी। जिसमें समान नागरिकता संहित के अंतगर्त दो बच्चों का कानून बनाने की बात सरकार से कही। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी धारा 370 लागू है, उसे तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। मुस्लिमों को अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मंच से सरकार से यह भी अपील कर डाली कि मुस्लिमों को जो लाभ मिल रहे हैं, वे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं।

राम मंदिर पर गंभीरता दिखाएं केन्द्र और प्रदेश की सरकारें
उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों सरकारें राम मंदिर निर्माण के लिए गंभीर हो। यह मांग देश के सवा सौ करोड लोगों की है। सरकार इसे अनदेखा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को लाखों की संख्या में हिन्दू आयोध्या पहुंचेगा और जब तक मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक अयोध्या में ही वास करेगा।

Published on:
18 Sept 2018 07:45 pm
Also Read
View All