मेरठ

महिला थानों में लगे ठुमके तो पुलिस लाइन में खेली गई कपड़े फाड़ होली

Highlights महिला थाने मे डीजे की धुन पर लगे ठुमकेथानों में पुलिसकर्मियों पर चढ़ा गुलाल का रंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 8:21 PM IST
police_dance.jpg
डांस करते पुलिसकर्मी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ ( up police ) होली के दूसरे दिन मंगलवार को थानों में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। थानों में दोपहर बाद तक कपड़ा फाड़ डांस चलता रहा। पुलिस कर्मियों की इस मस्ती को देख थाने में आने वाले फरियादी भी दंग रह गए। महिला थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने भी डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। मीडिया कर्मियों ने फोटो लेनी चाहिए तो महिला पुलिसकर्मियों ने सख्त ऐतराज जताया। पुलिस लाइन के हाल में पुलिसकर्मियों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जिले के आला पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को सुबह से ही मेरठ के थानों का माहौल पूरी तरह से बदला हुआ था। थाने के भीतर डीजे बज रहा था और मेज पर गुलाल और रंग के अलावा खाने-पीने का सामान भी सजा हुआ था। आम तौर पर ये माहौल जिलेे के सभी थानों का था। कई थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों ने लालपरी के सरूर में अपने कपड़े तक उतार दिए और जमकर डांस किया। एडीजी राजीव सबरवाल, आईजी प्रवीण कुमार ,एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी विनीत भटनागर आदि अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग