मेरठ

धनतेरस पर इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मेरठ में सांस लेना दूभर; पाबंदियों के बाद नहीं सुधरे हालात

IMD ने धनतेरस यानी 10 नवंबर को मेरठ सहित दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण से हालात खराब है। मेरठ में सांस लेना दूभर हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2023, 9:02 AM IST
IMD Rain Alert
मेरठ की सड़कों पर छाया स्मॉग, धनतेरस पर बारिश के आसार।

मेरठ और दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने धनतेरस यानी 10 नवंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धनतेरस के दिन मेरठ और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबादी की संभावना व्यक्त की गई है। लोगों को उम्मीद है कि बारिश से वायु प्रदूषण में कुछ सुधार होगा। मेरठ में वायु प्रदूषण का स्तर इस कदर खतरनाक हो रहा है कि स्वस्थ्य लोगों को भी ये बीमार कर रहा है। लोगों को गले में संक्रमण और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक समय घर में बिताने की सलाह दी है।

एनसीआर में प्रदूषण की वजह से लगातार पाबंदियां
गाजियाबाद में भी हालात खराब है। गाजियाबाद के कई स्थानों पर वायु प्रदूषण के चलते एक्यूआई 400 के ऊपर पहुंच गया है। एनसीआर के सभी जिलों में सांस लेना दूभर हो गया है।

बुधवार की शाम गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 450 के आस-पास बना रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में प्रदूषण की वजह से लगातार पाबंदियां लगाई गई है। नोएडा के कई इलाकों में एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं मेरठ और गाजियाबाद में भी सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं।

गले में इन्फेक्शन, आंखों में जलन जैसी समस्या
गाजियाबाद के दिलशाद गार्डन में एक्यूआई 400, लोनी में 420, गाजियाबाद संजय नगर में एक्यूआई 440 तो वहीं दूसरी ओर मेरठ के पल्लवपुरम में रात आठ बजे एक्यूआई 410, जयभीमनगर में एक्यूआई 415 दर्ज किया गया है। इसका सीधा मतलब है कि ज्यादातर इलाकों में अभी एक्यूआई लेवल बेहद गंभीर स्थिति में बना हुआ है। इससे लोगों को गले में इन्फेक्शन, आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा
जानकारों का कहना है कि दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज एनसीआर में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है इससे कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद हे। जिससे प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Updated on:
9 Nov 2023, 9:02 AM IST
Published on: