मेरठ

1 हजार रुपये से करें इस योजना में Invest, पाएं Bank से अधिक Interest Rate

Highlights: -पोस्टआफिस की मासिक आय योजना में मिल रहा 7.6 प्रतिशत ब्याज - न्यूनतम एक हजार रुपये करना होगा निवेश - व्यक्तिगत या फिर ज्वाइंट एकाउंट का उठा सकते हैं लाभ
less than 1 minute read
• •
Feb 11, 2021
demo1.jpg

मेरठ। मध्यमवर्गीय लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस में निवेश करना एक पुराना और बेहतर माध्यम रहा है। पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में निवेश पर 7.6 प्रतिशत ब्याज ग्राहक को मिलता है। छोटी बचत योजनाओं जैसे डाकघर मासिक आय योजना एकाउंट पर लागू ब्याज दरों की वर्तमान में वित्त मंत्रालय द्वारा प्रत्येक तिमाही में समीक्षा की जाती है।

मेरठ के शास्त्रीनगर पोस्ट आफिस के पोस्टमास्टर हरी सिंह ने बताया कि मासिक आय योजना के तहत खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश करना होता है 1,000 रुपये से अधिक की किसी भी राशि का उपयोग खाता खोलने के लिए किया जा सकता है. व्यक्तिगत एकाउंट या सिंगल एकाउंट में निवेश के लिए 4.5 लाख रुपये की अधिकतम सीमा लागू की गई है। वहीं ज्वाइंट एकाउंट के लिए यह सीमा 9 लाख रुपये रखी गई है।

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना एकाउंट व्यक्तिगत स्तर पर या संयुक्त रुप से चला सकते हैं। एक से अधिक खाते भी खोले जा सकते हैं, लेकिन निवेश की अधिकतम सीमा को पार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में निवेश को आयकर कानून के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स फ्री नहीं रखा गया है। योजना में निवेश में मिलने वाले ब्याज पर ग्राहक को टैक्स देना होता है।

Published on:
11 Feb 2021 03:02 pm
Also Read
View All