मेरठ

ट्रेनों के भीतर यात्रियों की इतनी भीड़ कि पैर रखने की जगह नहीं, इसके पीछे है ये बड़ी वजह, देखें वीडियो

रेलवे लाइन दोहरीकरण के कारण बनी ये स्थिति
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2019, 3:29 PM IST
meerut
ट्रेनों के भीतर यात्रियों की इतनी भीड़ कि पैर रखने की जगह नहीं, इसके पीछे है ये बड़ी वजह आयी सामने, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ से सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम तेज गति से चल रहा है। इसके चलते इस लाइन पर गुजरने वाली कई ट्रेने रद्द कर दी गई है। वहीं कई ट्रेनां के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली से जालंधर जाने वाली ट्रेन में इसके चलते भारी भीड़ उमड़ रही है। टै्रक के दोहरीकरण के कारण मेरठ-अंबाला रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों को या तो आंशिक रूप से रद्द किया गया है, या ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

ट्रैक पर मरम्मत का काम चलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने बताया कि मेरठ से अंबाला के बीच रेल लाईन का दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो रद्द या आंशिक रूप से मार्ग परिवर्तित किया गया है। मेरठ होकर अंबाला और पंजाब की ओर जाने वाली करीब चार ट्रेनों को आगामी 10 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। इनमें उत्कल एक्सप्रेस भी है। इस ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से अंबाला के बीच रद्द है।

इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर अभी एकमात्र ट्रेन सुपर ही चल रही है। जो कि दिल्ली से जलांघर तक जाती है। यह भी आगामी 6 मार्च के बाद चार दिन के लिए बंद कर दी जाएगी। इस ट्रेन में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेन में यात्रियों की हालात यह है कि उनको गेट पर खड़ा होकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों को ट्रेन के भीतर पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। सर्वाधिक परेशानी प्रतिदिन चलने वाले यात्रियों को हो रही है। दिल्ली से मेरठ और सहारनपुर तक चलने वाले यात्री उत्कल एक्सप्रेस से अधिकांश यात्रा करते थे। लेकिन इस ट्रेन के रद्द होने से उनके परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Updated on:
2 Mar 2019, 3:29 PM IST
Published on: