Meerut Crime News: मेरठ में दिन निकलते ही दंपती पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई। जिसमें पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर है।
Meerut Crime News: मेरठ में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपती पर निर्मम तरीके से गोलियां बरसाई। जिसमें पति की मौके पर मौत हो गई है। वहीं पत्नी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है। वारदात की जानकारी के बाद मौके पर आईजी से लेकर थाना पुलिस तक पहुंच चुकी है। दिन निकलते ही घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया है। 70 वर्षीय धन प्रकाश जैन अपनी पत्नी अंजू जैन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शारदा रोड पर पुलिस चौकी के समीप रहते हैं। धन प्रकाश जैन का कोल्हू की पुल्ली बनाने का काम है। घटना आज सुबह करीब 8 बजे के आसपास की है। धन प्रकाश जैन का पुत्र और पुत्रवधू मार्निग वाक पर गए थे। जबकि पोता स्कूल गया हुआ था। घर पर घन प्रकाश जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन ही थे।
इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश आए और उन्होंने धन प्रकाश जैन और उनकी पत्नी पर गोलियां बरसा दी। बदमाशों तब तक गोलियां बरसाते रहे जब तक कि धन प्रकाश की मौत नहीं हो गई। इसके बाद बदमाश उनकी पत्नी अंजू जैन को मरा हुआ समझकर छोड़ गए। गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया।
जब तक लोग मौके पर पहुंचते हमलाकर घटना केा अंजाम देकर जा चुके थे। लोगों ने अंजू जैन को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं धन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आईजी और एसएसपी भी पहुंचे। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है।
दिन निकलते ही हुई वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है धन प्रकाश जैन के मकान में पिछले काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा था। परिजनों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।