मेरठ

टिकट मिलने के बाद मंदिर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ने महागठबंधन के लिए कही ये बड़ी बात

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट से लगतार दो बार सांसद बन चुके हैं राजेंद्र अग्रवाल  

2 min read
Mar 22, 2019
meerut
टिकट मिलने के बाद मंदिर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ने महागठबंधन के लिए कही ये बात

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और सांसद राजेन्द्र अग्रवाल शुक्रवार की सुबह प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की और मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, अमन गुप्ता, मुकेश सिंघल, आलोक रस्तोेगी, डोली गुप्ता भी मौजूद थे।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि वे सिद्धपीठ पर आशीर्वाद लेने आए हैं। वैसे तो भगवान भोले नाथ की उन पर हमेशा से कृपा बनी रही है। वे पिछले चुनाव में भी टिकट मिलने के बाद इस सिद्धपीठ में आए थे और अब फिर आए हैं। उनको पूरा विश्वास है कि वे तीसरी बार भी भारी बहुमतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने महागठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन कहा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की कोई न दिशा, न कोई नीति। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की एक ही पहचान हैं वह है भ्रष्टाचार की। इसीलिए ये गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य 'सबका साथ, सबका विकास' है। हम उसी नीति पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की कोई साख नहीं है। उनका गठबंधन मतलबी है स्वार्थी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर चली है।

उनके जब पूछा गया कि उनके गांव में उनका विरोध हो रहा है तो राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि एक दो बैनर लगाने से कुछ नहीं होता। कोई भी लगा सकता है और फिर ऐसा नहीं है। कहीं किसी प्रकार का कोई विरोध है। उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है कि इस बार जनता उनको पहले से अधिक मतों से चुनाव जितवाएगी। बताते चलें कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल पिछले दो लोकसभा कार्यकाल से मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सांसद हैं। पार्टी ने उनको इस बार तीसरी बार टिकट दिया है। उनके साथ विपुल सिंघल भी मौजूद थे। इसके अलावा सुनील अग्रवाल, रविद्र राठी, अंकुर गोयल, भरत कंसल आदि मौजूद थे।

Published on:
22 Mar 2019 02:21 pm