मेरठ

Weather Update: दीपावली की सुबह तापमान ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड

Highlights: -2005 के बाद सबसे सर्द रही 2020 के दीपावली की सुबह 02005 में दीपावली के दिन 1 नवंबर को मेरठ का तापमान था 29 डिग्री -इस बाद 2020 में अधिकतम तापमान गिरकर पहुंचा 28 डिग्री

2 min read
Nov 15, 2020

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। गर्मी में मौसम और तापमान ने कई रिकार्ड ध्वस्त किए हैं। अब दीपावली के दिन भी अधिकतम तापमान ने पिछले 15 साल का रिकार्ड घ्वस्त कर दिया। तापमान ने वर्ष 2005 का दीपावली के दिन का रिकार्ड ही तोड़ दिया। इस बाद दीपावली पर अधिकतम तापमान रिकार्ड स्तर 28 पर रहा। जो कि पिछले 15 सालों में दीपावली की सुबह सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह गुलाबी सर्दी की दस्तक के चलते लोगों को काफी ठंड महसूस हुई। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी ही है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिवाली तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी और आ सकती है। 15 से 16 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान इस सप्ताह बना रहेगा। शनिवार दीपावली की सुबह हल्की धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 17 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। दिन में भी पारा दो डिग्री नीचे 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। महज चार दिन में ही अधिवकत तापमान चार डिग्री नीचे आ गया। सुबह सर्द हवा के चलते 8 बजे तक सिहरन दौड़ती रही। हालांकि दोपहर बाद तापमान में कुछ वृद्धि हुई और सर्दी का अहसास कम हुआ।

लुढ़क रहा पारा

करवाचौथ के बाद अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। 31 और 30 डिग्री के बीच चल रहा अधिकतम तापमान अब 28—29 डिग्री पर बना हुआ है। जैसे ही अधिकतम तापमान में कमी आनी शुरू हुई है, वैसे ही सर्दी के स्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिवाली तक मौसम शुष्क रहने के बाद तापमान में बेहद धीमे-धीमे गिरावट आएगी।

Published on:
15 Nov 2020 10:08 am
Also Read
View All