मेरठ

नौवीं की छात्रा को सुनसान रास्ते पर रोककर किया दुष्कर्म, गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
2 min read
Feb 28, 2026
image
प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

UP Crime: मेरठ से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक ने युवक ने स्कूल से घर लौट रही नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को सुनसान रास्ते में रोककर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

छुट्टी के बाद घर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, पीड़िता जानीखुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह पास के ही स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। शुक्रवार को वह हर स्कूल गई थी। दोपहर में जब स्कूल की छुट्टी हुई तो वह पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में चिंदौड़ी गांव के रहने वाले सोनू ने उसे घेर लिया और छात्रा को उठाकर झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण

छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए बिल्कुल चुप रहने को कहा, लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर कर दबोच लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर उसे जानीखुर्द पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने छात्रा को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

इलाके में आक्रोश

इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मनचलों और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपी को सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

Updated on:
28 Feb 2026 01:01 pm
Published on:
28 Feb 2026 01:01 pm