मेरठ

धर्म परिवर्तन को लेकर अब मुस्लिमों ने इन पर लगाये गंभीर आरोप, दी बड़ी चेतावनी

धर्म परिवर्तन को लेकर चल रहा है विवाद
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 7:03 PM IST
up news
धर्म परिवर्तन को लेकर अब मुस्लिमों ने इन पर लगाये गंभीर आरोप, दी बड़ी चेतावनी

बागपत। बागपत में युवक की हत्या के मामले को आत्महत्या में दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने आैर मुस्लिम समाज के दबंगो की दहशत में मुस्लिम परिवार के 13 लोगों के धर्म परिवर्तन कर हिन्दू धर्म अपनाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले में गुरुवार को एक नया मोड उस वक्त आ गया। जब गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने एक पंचायत कर हिन्दू संगठन के लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने आैर उनके गांव को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मुस्लिमों ने जल्द ही मामले में 7 गांवों की खाप पंचायत बुलाने की चेतावनी भी दी है

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-13 लोगों ने किया धर्म परिवर्तन, अब नया मोड़ आया सामने

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि 27 जुलाई को कोतवाली बागपत क्षेत्र के खुबिपुरा निवाड़ा गांव में अख्तर अली के 22 वर्षीय बेटे गुलहशन का शव गांव की एक दुकान में खूंटी से लटका हुआ मिला था। जिसको लेकर काफी हंगामा करते हुए पीड़ित परिवार ने गांव के ही मुस्लिम समाज के दबंगो पर उसकी हत्या कर शव को खूंटी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि कोतवाली बागपत पुलिस ने गलत तरीके से उसका पोस्टमार्टम कराकर आत्महत्या में मामला दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिलीभगत कर पीड़ितों पर ही हत्या के मामले में फंसाने की धमकियां दे रही थी।

परिवार ने उठा लिया यह कदम

वहीं परेशान होकर पीड़ित परिवार के 13 लोगों ने 1 अक्टूबर को एसडीएम बड़ौत को एफिडेविट देकर इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया आैर उसके बाद पीड़ित अपने पैतृक गांव बदरखा पहुंचे। तो वहां पर युवा हिन्दू भारत संगठन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हिन्दू रीति रिवाज से हवन यज्ञ कर सभी 13 लोगों का नामकरण कराया था। इसी को लेकर गुरुवार को खुबिपुर निवाड़ा गांव में मुस्लिम समाज के लोगो ने एक पंचायत कर हिन्दू संगठन पर गांव के लोगों को बदनाम करने का आरोप लगाकर गांव के लोगों को बदनाम नहीं करने की चेतावनी देकर जल्द ही 7 गांव की खाप पंचायत बुलाने की भी चेतावनी दी है।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग