मेरठ

VIDEO: चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में आए नए कप्तान

ताबड़तोड़ घटनाओं से हुआ एसएसपी का स्वागत
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2019, 9:31 AM IST
meerut
VIDEO: चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में आए नए कप्तान

मेरठ। मेरठ के नए कप्तान नितिन तिवारी को चार्ज संभाले हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि जिला आपराधिक वारदातों से दहल उठा है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदातों से कप्तान नितिन तिवारी का स्वागत हुआ तो वे तुरंत एक्शन मोड़ पर आ गए। कप्तान ने अपने तेवर दिखाते हुए सबसे पहले लालकुर्ती के एसओ को सस्पेंड कर दिया। नए कप्तान नितिन तिवारी ने गत दिनों हुई पांच करोड़ के सोने की लूट मामले में एसओ लालकुर्ती की लापरवाही माना है। कप्तान के इस तेवर से बाकी थानेदार भी सतर्क हो गए हैं। थानेदार सड़क पर उतर आए हैं। वहीं नितिन तिवारी ने जिले की कमान संभालने के बार चढ़ते अपराधों के ग्राफ को रोकने के उद्देश्य से नई रणनीति बनाने पर विचार कर रहे हैं। इसी के चलते अपराधियों से निपटने की सख्त नीति पर काम करते हुए कप्तान ने क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस को खुलेघूम रहे अपराधियों पर टूट पड़ने के आदेश दिए हैं। पुराने मामलों में वांछित चल रहे जिले के 49 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित करते हुए एसएसपी नितिन तिवारी ने जिला पुलिस को इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाए जाने का टास्क दिया है।

Updated on:
28 Feb 2019, 9:31 AM IST
Published on: