मेरठ

मनचलों ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया ये हाल, पुलिस ने किया इनकार, देखें वीडियो

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घटना आरोपी युवकों के घर आगजनी की कोशिश गंभीर रूप से घायल किशोरी असप्ताल में भर्ती
2 min read
Jun 03, 2019
meerut
मनचलों ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया ये हाल, पुलिस ने किया इनकार

मेरठ। एक तरफ पुलिस महिला आयोग की उपाध्यक्ष को मेरठ में महिलाओं के प्रति अपराधों कम होने की दुहाई दे रही थी तो दूसरी ओर शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक लड़की मनचलों की हरकतों का शिकार हो रही थी। लड़की ने जब मनचलों की हरकत का विरोध किया तो लड़की को चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से गुस्साई भीड़ ने आरोपितों के घर तोड़फोड़ व आगजनी की कोशिश की। पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए छेड़छाड़ की किसी भी ऐसी घटना से इंकार किया। जब लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ तो तीन आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिए।

किशोरी को चाकू मारकर घायल किया

आजाद नगर कॉलोनी का व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी भी उसके साथ मजदूरी पर जाती है। आरोप है कि कॉलोनी के नसीम, नदीम और सुहैल उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हैं। रविवार को भी इन लोगों ने छेड़छाड़ की। लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल लड़की घर पहुंची तो परिजनों का खून खौल उठा। गुस्साएं परिजनों ने आरोपितों के घर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई।

पुलिस कर रही छेड़छाड़ से इनकार

परिजन छेड़छाड़ और जान से मारने की घटना बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की के भाई को जुआ खिलाते हैं। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपितों ने झगड़ा कर लिया। थाना लिसाडी गेट इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि किशोरी ने ब्लेड से खुद को घायल कर लिया है। मामले की जांच की जा रही हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिन तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
03 Jun 2019 06:06 pm